Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरकार उत्तर, दक्षिण, पूर्व में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए कराएगी व्यवहार्यता अध्ययन: राष्ट्रपति मुर्मु

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 01:43 PM (IST)

    आज देश की राष्ट्रपति मुर्मु ने NDA सरकार बनने के बाद अपना पहला अभिभाषण दिया। इस दौरान मुर्मु ने मोदी सरकारी की उपलब्धियां बताई। मुर्मु ने कहा कि सरकार ...और पढ़ें

    अहमदाबाद और मुंबई के बीच हाई-स्पीड रेल इकोसिस्टम पर चल रहा काम- मुर्मु
    अहमदाबाद और मुंबई के बीच हाई-स्पीड रेल इकोसिस्टम पर चल रहा काम- मुर्मु

    HighLights

    1. मुर्मु ने संसद में गिनाईं मोदी सरकारी की उपलब्धियां
    2. सरकार बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए करेगी ये काम

    पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की बीते 10 सालों की बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के उत्तर, दक्षिण और पूर्व में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए व्यवहार्यता अध्ययन (feasibility studies) कराने का निर्णय लिया है।

    मुर्मु ने संसद में कहा कि मेरी सरकार ने देश के उत्तर, दक्षिण और पूर्व में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए व्यवहार्यता अध्ययन कराने का निर्णय लिया है।

    अपने भाषण में उन्होंने देश के पश्चिमी भाग में अहमदाबाद और मुंबई के बीच चल रही हाई-स्पीड रेल परियोजना का भी उल्लेख किया।

    मुर्मू ने कहा, अहमदाबाद और मुंबई के बीच हाई-स्पीड रेल इकोसिस्टम पर भी काम तेजी से चल रहा है।

    508 किलोमीटर लंबा अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड कॉरिडोर देश का पहला ऐसा कॉरिडोर है, जिस पर बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी और सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में सीमित ठहराव के साथ पूरी दूरी मात्र 2 घंटे 7 मिनट में तय करेगी।

    परियोजना का निर्माण कर रही नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सूरत और बिलिमोरा के बीच इसके पहले चरण का काम अगस्त 2026 तक पूरा होने की घोषणा की है।

    भारत की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सरकार के प्रयासों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 10 साल में मेट्रो 21 शहरों तक पहुंच चुकी है। वंदे मेट्रो जैसी कई योजनाओं पर काम चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Parliament Session 2024: पेपर लीक मामले पर भी बोलीं राष्ट्रपति, संसद में अभिभाषण के दौरान किया जिक्र

    यह भी पढ़ें- संजय राउत ने राष्ट्रपति मुर्मु पर साधा निशाना, बोले- तानाशाह सरकार की जिम्मेदार वह भी हैं, उन्हें सरकार को रोकना चाहिए

    खबरें और भी