विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली; UP-बिहार समेत अपने राज्यों के मौसम का हाल

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 03 Nov 2023 08:18 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ ...और पढ़ें

देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज।
देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ ही हल्की ठंड दस्तक दे दी है। यहां दिन में धूप खिल रही है तो शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ सकती है पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता

दिल्ली में हवा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 पार पहुंच चुका है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ सकती है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी वर्षा हो सकती है।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

राजधानी सहित प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पुरवा के प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। सुबह के समय हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में हल्के दर्जे का कोहरा का प्रभाव बना हुआ है। वहीं, पटना सहित अन्य जिलों में धुंध की स्थिति बनी हुई है। दिन में तीखी धूप से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि होने से लोगों को कार्तिक महीने में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। यहां पढ़ें बिहार के मौसम की पूरी खबर

उत्तराखंड में बढ़ सकती है ठिठुरन

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ सकती है। शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और आसपास के निचले हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

खतरनाक स्तर पर पहुंची दिल्ली की हवा

दिल्ली में इन दिनों सांस लेना दुश्वार हो गया है। हवा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 पार पहुंच चुका है, यानी अब दिल्ली-एनसीआर की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकार स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 2 दिनों तक बंद रहेंगे। दिल्ली मौसम की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, आने वाले दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में आगामाी दिन में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आठ नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि वर्तमान समय में हरियाणा की हवा जहरीली बनी हुई है। पूरे प्रदेश में धुंध छाई हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

झारखंड में तापमान में गिरवाट दर्ज

झारखंड में हर दिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। सुबह के समय और शाम के समय ज्यादा सर्दी का एहसास होता है। हालांकि, दिन के समय स्थिति सामान्य नजर आती है। जैसे-जैसे शाम ढलने लगती है, वैसे-वैसे सर्दी का एहसास होने लगता है। लोग सुबह और शाम के समय बिना जैकेट, टोपी के नहीं रह पा रहे हैं। यहां पढ़े पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।