नोएडा एयरपोर्ट से सफर करने को हो जाएं तैयार, 20 अप्रैल के आसपास शुरू होंगी घरेलू यात्री उड़ानें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होगा, लेकिन विमान सेवाएं 20 अप्रैल के आसपास शुरू होंगी। शुरुआत में घरेलू और कार्गो सेवाएं 60-65 शहरों ...और पढ़ें
-1773930746231_m.webp)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार हो चुका है। (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को होगा, लेकिन एयरपोर्ट से विमान सेवा के लिए यात्रियों को कुछ दिन इंतजार करना होगा। 20 अप्रैल के आसपास एयरपोर्ट से घरेलू व कार्गो विमान सेवा शुरू हो सकती हैं। शुरुआत में एयरपोर्ट से देश के 60-65 शहरों के लिए एयरलाइंस कंपनी विमान सेवा शुरू होगी।
एनसीआर के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरुआत में यात्रियों को केवल देश के शहरों को ही विमान सेवा की सुविधा मिलेगी। छह माह के बाद इंटरनेशनल विमान सेवा शुरू होगी। विमान सेवा के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आकासा, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ अनुबंध किया है। इंडिगो शुरुआत में देश के 20 से 25 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू कर सकती है।

एयरपोर्ट पर रोजाना कितनी विमान सेवाएं होंगी?
एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 150 यात्री विमान सेवा उपलब्ध होंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के साथ उड़ानों की संख्या में भी इजाफा होगा। एयरपोर्ट से शुरुआत में सालाना 50 से 60 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। हालांकि एयरपोर्ट की टर्मिनल क्षमता सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की है।
यह भी पढ़ें- 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन: PM मोदी की जनसभा के लिए टर्मिनल के सामने मंच तैयार; जुट सकते हैं 1.5 लाख लोग

सौजन्य- AI Generated
यात्री सेवा के साथ शुरू होगी घरेलू कार्गो सेवा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि एयरोड्रम लाइसेंस जारी होने के बाद आमतौर पर 30 से 45 दिनों में विमान सेवा शुरू होती है। इस दौरान विमानन कंपनियां समेत सभी एजेंसी एयरपोर्ट के कमर्शियल ऑपरेशन के लिए अपनी तैयारी कर लेती हैं।
खबरें और भी
यात्रियों को सड़क परिवहन सेवा के लिए राज्य परिवहन निगम, टैक्सी आदि भी शुरू हो जाएंगी। यात्री सेवा के साथ घरेलू कार्गो सेवा भी शुरू होगी। एआई सेट्स ने कार्गो टर्मिनल का निर्माण पूरा कर लिया है। इसके निर्माण पर तकरीबन दो हजार करोड़ लागत आई है। चरणबद्ध तरीके से इसका विस्तार किया जाएगा।