Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विधायक सौम्य रंजन पर CM की कार्रवाई पर विपक्ष का निशाना, सामल ने कहा: 'पार्टी में घुटन महसूस कर रहे BJD नेता'

    By Sheshnath RaiEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 02:40 PM (IST)

    5टी सचिव वीके पांडियन पर हमला बोलने के बाद बीजद पार्टी सुप्रीमो खंडपड़ा के विधायक सौम्य रंजन पटनायक को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है। ...और पढ़ें

    विधायक सौम्य रंजन पटनायक की एक फाइल फोटो।
    विधायक सौम्य रंजन पटनायक की एक फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने खंडपड़ा के विधायक सौम्य रंजन पटनायक को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त करने को लेकर बुधवार को सत्तारूढ़ बीजद पर हमला बोला है।

    पार्टी के अंदर बीजद नेताओं को घुटन: मनमोहन सामल

    पटनायक के खिलाफ कार्रवाई तब की गई जब उन्होंने एक अखबार के माध्यम से राज्य के विभिन्न हिस्सों में 5टी सचिव वीके पांडियन के दौरे सहित कई मुद्दों पर सवाल उठाए।

    बीजद पर निशाना साधते हुए ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि बीजद नेता अब पार्टी के भीतर घुटन महसूस कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सौम्या ने पार्टी के भीतर रहकर सच कहा है। सैकड़ों झूठ सच को छिपा नहीं सकते। उन्होंने लगभग सभी नेताओं को दरकिनार कर दिया है। बीजद में कोई भी खुश नहीं है।

    कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक सभी पार्टी के भीतर घुटन महसूस कर रहे हैं। वे भय और दहशत की स्थिति में हैं। वे सही समय पर सही निर्णय लेंगे।

    ओडिशा में अब नौकरशाहों का शासन: नरसिंह मिश्र

    इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह मिश्र ने कहा है कि ओडिशा में अब कोई लोकतांत्रिक शासन नहीं है, बल्कि राज्य नौकरशाहों द्वारा शासित है। उन्होंने कहा कि बीजद के भीतर संघर्ष है।

    हाल के दिनों में हुई घटनाओं ने साबित कर दिया है कि ओडिशा में अब कोई लोकतांत्रिक शासन नहीं है, बल्कि राज्य नौकरशाहों द्वारा शासित है।

    यह भी पढ़ें: Odisha में मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ, पहले दिन 12,039 बच्चों और 2,342 गर्भवती महिलाओं को लगा टीका

    उन्होंने कहा कि अगर कोई तथ्यों के आधार पर टिप्पणी करता है तो इसे पार्टी के खिलाफ राय नहीं माना जाना चाहिए। मंत्रियों और विधायकों की अब कोई कीमत नहीं है। प्रशासन उन्हें कोई महत्व नहीं दे रहा है।

    इस बीच,  बीजद ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो नवीन पटनायक ने खुद सौम्य को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है और सभी को इसे स्वीकार करना होगा।

    बीजद विधायक सत्यनारायण प्रधान ने कहा कि ''पार्टी सुप्रीमो जो भी फैसला करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। इससे पहले बीजद के कई नेताओं ने पिछले कुछ दिनों में सौम्य रंजन की 5टी सचिव पर तीखे हमले और मुख्यमंत्री कार्यालय पर विस्फोटक बयानों के लिए आलोचना की थी।

    यहां पढ़ें पूरी खबर: बीजद उपाध्यक्ष पद से हटाए गए सौम्य रंजन पटनायक, फाइव टी सचिव को लेकर कही थी यह बड़ी बात...