Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha में मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ, पहले दिन 12,039 बच्चों और 2,342 गर्भवती महिलाओं को लगा टीका

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 02:14 PM (IST)

    Odisha News ओडिशा में पांच साल से कम उम्र के बच्‍चों और गर्भवती महिलाओं की बेहतरी का ख्‍याल रखते हुए मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम को सोमवार से शुर ...और पढ़ें

    ओडिशा में शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम।
    ओडिशा में शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha News: ओडिशा में 5 साल से कम उम्र के 1,23,472 बच्चों और 23,568 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के उद्देश्य से मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम सोमवार से पूरे ओडिशा में शुरू किया गया है। इससे पहले यह कार्यक्रम कुछ जिलों में शुरू किया गया था। इस बार सभी जिलों को कवर किया जा रहा है।

    तीन चरणों में चलाया जाएगा अभियान

    अभियान के बारे में जानकारी देते हुए परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ बिजय कुमार पाणिग्रही ने कहा है कि मिशन इंद्रधनुष अभियान (आईएमआई) 5.0 सोमवार से हमारे राज्य में शुरू किया गया है। इससे पहले यह अभियान केवल कुछ जिलों में चलाया गया था। इस साल सभी जिलों को कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा।

    ये रहे कार्यक्रम के तीनों राउंड

    पहला राउंड 11 सितंबर को शुरू हो चुका है और 16 सितंबर तक चलेगा। इसी तरह दूसरा राउंड 9 अक्टूबर से शुरू होगा और 14 अक्टूबर तक चलेगा। तीसरा और अंतिम राउंड 6 नवम्बर से शुरू होकर 11 नवम्बर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसलिए हर महीने बुधवार सहित छह दिन, जिसे नियमित टीकाकरण दिवस कहा जाता है, टीकाकरण के लिए निर्धारित किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:  SNMMCH धनबाद का हाल बेहाल: ईएनटी विभाग के कार्यालय पर लगाई कागज की पर्ची और बन गया डेंगू का आइसोलेशन वार्ड

    टीकाकरण अभियान का यह है मकसद

    मिशन का उद्देश्य 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं की पहचान करना और उनका टीकाकरण करना है, जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगाया गया है या आंशिक टीकाकरण के बाद बंद कर दिया गया है। इस बीच हमने अपना हेडकाउंट सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

    खबरें और भी

    सर्वेक्षण के अनुसार, हमने 5 साल से कम उम्र के 1,23,472 बच्चों और 23,568 गर्भवती महिलाओं की पहचान की है। मिशन के पहले दिन 12,039 बच्चों और 2,342 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। पहले दिन का टीकाकरण 4067 सत्रों में पूरा हुआ। हमें उम्मीद है कि हम सभी राउंड के अंत तक लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

    यह भी पढ़ें:  Jharkhand : गर्भ में पल रहे जीवित बच्‍चे को मृत बताकर 7 हजार की ठगी, वॉश कराने के नाम पर जीएनएम ने ऐंठे पैसे