विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में 55 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड माओवादी ने किया सरेंडर, चार साथियों ने भी डाले हथियार

Published: Tue, 24 Mar 2026 05:48 PM (IST)

ओडिशा में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 55 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड माओवादी ...और पढ़ें

मोस्ट वांटेड माओवादी सुकुरु ने किया सरेंडर।

मोस्ट वांटेड माओवादी सुकुरु ने किया सरेंडर।

HighLights

  1. मोस्ट वांटेड माओवादी सुकुरु ने कंधमाल में किया आत्मसमर्पण।

  2. सुकुरु पर 55 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

  3. यह नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड माओवादी नेता सुकुरु ने मंगलवार को कंधमाल जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके साथ चार अन्य माओवादियों ने भी हथियार डाल दिए।

ओडिशा पुलिस के एंटी-नक्सल एडीजी संजीब पांडा ने आधिकारिक रूप से सरेंडर की पुष्टि करते हुए बताया कि सुकुरु लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। कंधमाल सहित आसपास के इलाकों में माओवादी गतिविधियों का सक्रिय सदस्य रहा है।

कई वारदातों में रहा शामिल

पुलिस के अनुसार, सुकुरु पर 55 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है और संगठन में उसका ऊंचा दर्जा माना जाता था।

उसके आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार दबाव के कारण माओवादी संगठन के कई सदस्य मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आ रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी आत्मसमर्पण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अस्पताल से फिर जेल पहुंचा धनेश्वर झांकर, ओडिशा में कुख्यात के खिलाफ दर्ज हैं 41 केस

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में ‘गलत इंजेक्शन’ से नाबालिग की मौत, परिजनों का हंगामा

यह भी पढ़ें- बालेश्वर में अपराधियों के हौसले बुलंद: आधी रात को गोलीबारी में दो घायल, दहशत में शहर