विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Crime: मंत्रियों के करीबियों ने लूटी कॉलेज छात्रा की अस्‍मत, भाजपा महिला मोर्चा ने BJD सरकार को घेरा

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 02 Nov 2023 10:41 AM (IST)

ओडिशा में एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य के दो मंत्रियों की भूमिका पर सवाल ...और पढ़ें

ओडिशा में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्‍कर्म का मामला।
ओडिशा में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्‍कर्म का मामला।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य के दो मंत्रियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सरज़मीन जांच से लौटने के बाद प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में राज्य के दो मंत्रियों रणेंद्र प्रताप स्वांई और अतनु सब्यसाची नायक की भूमिका पर सवाल उठाए। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि कॉलेज छात्रा के साथ दोनों मंत्रियों के करीबी सहयोगियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता ऐश्वर्या बिस्वाल के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पहुंची और यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लड़की के साथ 17 तारीख को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

कॉलेज के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? कॉलेज में न तो उत्पीड़न रोधी प्रकोष्ठ है और न ही सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं। 200 बेड का यह हॉस्टल यूजीसी के अनुदान से दो साल से बनाया गया, लेकिन छात्राओं को वहां सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में घमासान: धैया में फूलचंद मंडल और रणविजय सिंह के बेटों में तकरार, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाया हथियार चमकाने का आरोप

दुष्‍कर्म के आरोपितों का बीजद नेता संग क्‍या संबंध

आरोपी सूर्यकांत साहू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस सामूहिक दुष्कर्म में और भी कई लोग शामिल हैं।

बीजेडी को स्पष्ट करना चाहिए कि बीजू जनता दल के नेता के साथ सूर्यकांत का क्या संबंध है, अन्यथा ओडिशा में मासूम लड़कियों की इस तरह बलि दी जाएगी।

बीजद का कहना है, 'बीजू जनता दल महिलाओं की ताकत है, वास्तव में, यह महिला बल नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए काल है।'

राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री अतनु सब्यसाची नायक और रणेंद्र प्रताप स्वांई के दो करीबी सहयोगी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म में शामिल हैं। जब भी राज्य में महिलाओं के खिलाफ किसी अपराध की खबर आती है, तो उसमें बीजद नेताओं और मंत्रियों के नाम क्यों जुड़ा रहता हैं?

राज्‍य सरकार से उचित कदम उठाने की गुहार

बिस्वाल ने कहा, 'अगर राज्य सरकार इस मामले में कोई उचित कदम नहीं उठाती है, तो राज्य भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का दरवाजा खटखटाने और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी।' संवाददाता सम्मेलन में पार्टी नेता रीता सेठी, रश्मि पटनायक, बबीता पात्र, कननबाला दास और राजलक्ष्मी दास भी मौजूद थीं।

यहां भी पढ़ें: Jamtara Crime: डॉक्टर के घर में घुसे नकाबपोश डकैत, कंपाउंडर को गनप्वॉइंट रखकर लूट लिए कैश समेत लाखों के गहने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।