Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राउरकेला में कालबैशाकी तूफान में घायल युवती की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग पर किया हंगामा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:14 AM (IST)

    28 मई को कालबैशाखी तूफान में घायल हुई 21 वर्षीय युवती पुष्पा केरकेट्टा ने दो महीने बाद दम तोड़ दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर पेट्रोल पंप पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 21 वर्षीय युवती पुष्पा केरकेट्टा की तूफान में घायल होने से मृत्यु।

    2. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया।

    3. पुलिस मध्यस्थता के बाद 1 लाख रुपये मुआवजे पर सहमति बनी।

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। 28 मई को आए कालबैशाखी तूफान में गंभीर रूप से घायल हुई 21 वर्षीय युवती ने लगभग दो महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार बुधवार को दम तोड़ दिया।

    मृतका की पहचान बीरमित्रपुर थाना क्षेत्र के महुली दफाई निवासी पुष्पा केरकेट्टा के रूप में हुई है। बुधवार को राउरकेला के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को रखकर जमकर हंगामा किया।

    Raurkela News

    घटना के संबंध में बताया गया है कि 28 मई को आए भयंकर तूफान के दौरान एक पेट्रोल पंप परिसर में स्थित इमली का विशाल पेड़ पुष्पा के घर पर गिर गया था। इस हादसे में वह घर के मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

    आनन-फानन में उसे बीरमित्रपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। करीब दो महीने तक चले इलाज के बावजूद बुधवार को उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद शोक संतप्त और आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने बुधवार रात 8:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक उसी पेट्रोल पंप परिसर के पास शव रखकर धरना-प्रदर्शन किया, जहां का पेड़ उनके घर पर गिरा था।

    खबरें और भी

    Raurkela news 1

    परिजन उचित मुआवजे और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। विरोध प्रदर्शन के चलते इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया।

    स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में हस्तक्षेप किया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मध्यस्थता के बाद परिजनों को शांत कराया गया और मुआवजे के तौर पर एक लाख रुपये की राशि तय की गई।

    आपसी सहमति बनने पर मौके पर ही तुरंत 20,000 रुपये की नकद राशि परिजनों को सौंप दी गई, जबकि शेष 80,000 रुपये की राशि का भुगतान आज, यानी गुरुवार को किया जाएगा। मुआवजे पर सहमति बनने और पुलिस के आश्वासन के बाद रात को धरना समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हो सकी।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही बैतरनी नदी, भद्रक समेत 4 जिलों में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में बारिश-बाढ़ का कहर: हरकत में आई सरकार, टूटी सड़कों और पुलों की 'वॉर मोड' में मरम्मत के आदेश