कश्मीरी फाइटर ओवैस याकूब ने एमएमए में ‘अजेय’ गोर्गीव को हराकर रचा इतिहास
कश्मीरी फाइटर ओवैस याकूब ने ब्रेव सीएफ 107 में अपने एमएमए डेब्यू में अजेय बुल्गारियाई डेलियन गोर्गीव को पहले राउंड में टीकेओ से हराकर इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें

ओवैस याकूब ने रचा इतिहास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य के मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) फाइटर ओवैस याकूब को नया इतिहास रचने की बधाई जी है। याकूब ने अपने एमएमए पदार्पण में ही एमएमए में कभी नहीं हारे बुल्गारिया के डेलियन गोर्गीव को पहले राउंड में ही टेक्निकल नॉकआउट के जरिए परास्त कर दिया।
बुल्गारिया के बर्गस अरेना में एक अगस्त को हुए ब्रेव कांबैट फेडरेशन (ब्रेव सीएफ) 107 नाम के इवेंट में याकूब ने पहले ही राउंड में उस गोर्गीव को हराया जो इंटरनेशनल मिक्स मार्शल आर्ट्स फेडरेशन (आईएमएमएएफ) के दो बार के अमेचर विश्व चैंपियन रह चुके हैं।
इन लोगों को समर्पित की जीत
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा से आने वाले याकूब ने ये जीत भारत और जम्मू-कश्मीर के लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि ये जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है, मैं अपने परिवार, जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश के लोगों की उम्मीदें लेकर पिंजरे में घुसा था। पूरे करियर में अपराजेय विश्व चैंपियन को हराना एक सपने के पूरे होने जैसा है।
Chief Minister congratulated J&K’s talented MMA fighter Owais Yaqoob on his remarkable victory at BRAVE CF 107 in Bulgaria, where he defeated an unbeaten two-time IMMAF world champion. Describing the achievement as a proud moment for Jammu & Kashmir and the nation, the Chief… pic.twitter.com/8uhysPopqT
— Office of Chief Minister, J&K (@CM_JnK) August 3, 2026
मुख्यमंत्री ने की तारीफ
जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री के आधिकारिक हैंडल ने इस बारे में एक्स पर लिखा कि "राज्य के मुख्यमंत्री ने सूबे के प्रतिभाशाली एमएमए फाइटर ओवैस याकूब को ब्रेव सीएफ 107 नाम के आयोजन में मिली कमाल की जीत की बधाई दी है, जहां उन्होंने अब तक अपराजेय और दो बार के आईएमएमएएफ विश्व चैंपियन फाइटर को मात दी। यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर और देश को गौरवान्वित करने वाली है। याकूब को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।"
यह भी पढ़ें- '1 मिनट और 20 सेकंड' में पाकिस्तानी फाइटर का काम तमाम, 40 साल के संग्राम सिंह बन गए स्ट्राइक एशिया चैंपियन