विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में समझौते के लिए बैठे दो पक्ष, बिगड़ा माहौल और चल गई गोली; कांग्रेस नेता गंभीर घायल

Published: Sat, 05 Sep 2026 12:56 PM (GMT+05:30)

अजनाला के जगदेव खुर्द में विवाद सुलझाने के दौरान अचानक फायरिंग हुई। एक गोली कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह को लगी। घायल नेता अस्पताल में भर्ती हैं, हमलावर फरार हैं।

ये AI जनरेटेड प्रतिकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतिकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. अजनाला में दो पक्षों के विवाद में गोली चली।

  2. कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. हमलावर फरार, पुलिस ने जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के अजनाला हलके के जगदेव खुर्द इलाके में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के प्रयास के दौरान गोली चलने से कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह घायल हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जगदेव खुर्द इलाके में दो पक्षों के बीच किसी विवाद को लेकर बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग आपस में बैठकर मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर माहौल अचानक बिगड़ गया और एक पक्ष के लोग उत्तेजित हो गए।

यह भी पढ़ें- बेटे का किया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद कपूरथला जेल से आया फोन, बोले- आपका रवि जिंदा है

एक पक्ष ने किए हवाई फायर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी दौरान चली एक गोली वहां मौजूद कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह को जा लगी। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़े।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलाने वाला युवक और उसके साथ मौजूद अन्य लोग मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल गुरदीप सिंह को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से पहले भूपेश बघेल का चंडीगढ़ दौरा, पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज; आंतरिक कलह सुलझाने की होगी कवायद

आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस की ओर से आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

फिलहाल विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने वाले युवक की पहचान क्या है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही गोली चलने के कारण और पूरी घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा दिया, इंडोनेशिया में पंजाब-राजस्थान के 34 युवा फंसे; 3 करोड़ का हुआ फ्रॉड


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।