विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी से पहले भूपेश बघेल का चंडीगढ़ दौरा, पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज; आंतरिक कलह सुलझाने की होगी कवायद

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Sat, 05 Sep 2026 12:06 PM (GMT+05:30)

राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले भूपेश बघेल सात सितंबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वह तैयारियों की समीक्षा, नेताओं से संवाद और कांग्रेस की गुटबाजी साधने पर जोर देंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल।

HighLights

  1. भूपेश बघेल 7 सितंबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगे, राहुल गांधी के दौरे से पहले।

  2. पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह सुलझाने पर रहेगा मुख्य ध्यान।

  3. संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद भी मानी जा रही है।

डाॅ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल सात सितंबर को एक बार फिर चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से ठीक पहले बघेल का यह दौरा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दो से चार दिन के संभावित दौरे के दौरान वह राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सबसे ज्यादा नजर इस बात पर रहेगी कि पार्टी के भीतर अलग-अलग खेमों में बंटे नेता उनके साथ किस तरह संवाद करते हैं। पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खेमों के बीच मतभेद लगातार चर्चा में हैं। ऐसे में बघेल के दौरे को राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के साथ-साथ संगठन के भीतर चल रही खींचतान को कम करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा दिया, इंडोनेशिया में पंजाब-राजस्थान के 34 युवा फंसे; 3 करोड़ का हुआ फ्रॉड

एकजुटता का संदेश देने की कोशिश

कांग्रेस हाईकमान की कोशिश है कि राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले पार्टी नेताओं के बीच एकजुटता का संदेश जाए। बघेल सात सितंबर को चंडीगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े ‘शुद्धिकरण’ मामले पर प्रेस वार्ता करेंगे। इसके अगले दिन आठ सितंबर को वह पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में भी पार्टी नेताओं के साथ शामिल होंगे। इस प्रदर्शन को संगठन की जमीनी सक्रियता परखने के अवसर के तौर पर भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: मोहाली में जनेतपुर अंडरपास बना 'मौत का जाल', बारिश में डूबी कई गाड़ियां; ग्रामीणों से ट्रैक्टर से की मदद

बघेल करेंगे नेताओं से मुलाकात

इसके बाद बघेल प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से अलग-अलग स्तर पर संवाद कर सकते हैं। खासतौर पर चन्नी खेमे के नेताओं के साथ उनकी मुलाकात पर निगाह रहेगी। राहुल गांधी का पंजाब दौरा सितंबर के मध्य के आसपास प्रस्तावित है और इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बैठकों का दौर जारी है। ऐसे में बघेल का दौरा पंजाब कांग्रेस के लिए केवल कार्यक्रमों की तैयारियों तक सीमित नहीं, बल्कि संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद भी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में आज से खेलों का महाकुंभ, CM भगवंत मान करेंगे आगाज; गुरदास मान-कुलविंदर बिल्ला लगाएंगे सुरों का तड़का

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।