श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे CM मान और केजरीवाल, मत्था टेककर पंजाब की खुशहाली की कामना की
अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में दरबार साहिब में मत्था टेका। भगवंत मान ने कहा कि अदालत ने स्पष्ट किया कि मामला बनता ही नहीं, इसल ...और पढ़ें
HighLights
केजरीवाल और सीएम मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका।
सीएम मान ने शराब मामले में अदालत के फैसले पर बयान दिया।
नेताओं ने पंजाब और देश की खुशहाली के लिए अरदास की।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार दोपहर अमृतसर पहुंचे और श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेककर अरदास की। दोनों नेताओं ने गुरु घर में नतमस्तक होकर शुकराना अदा किया और देश व पंजाब की खुशहाली की कामना की।
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह और अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ गुरु घर में मत्था टेकने आए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली की अदालत से ऐसा फैसला आया है, जो सच्चाई पर आधारित है।
भगवंत मान ने कहा-
“आम आदमी पार्टी के नेताओं पर जो आरोप लगाए गए थे, वे सभी गलत साबित हुए हैं। अदालत ने साफ कहा है कि इस मामले में कोई मुकदमा बनता ही नहीं है। हम यह नहीं कह रहे कि हम बरी हो गए हैं। अदालत ने कहा कि मुकदमा शुरू ही नहीं हुआ, क्योंकि मुकदमा चलाने लायक कोई आधार ही नहीं था।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी यह नहीं कह रही कि वह किसी मामले से बरी हुई है, बल्कि अदालत ने ही यह कहा कि मामला चलाने योग्य ही नहीं था।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में नशा तस्करी के आरोपी की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर; अभियान में अब तक 14 निर्माण ढहाए
सच्चाई के लिए शुकराना अदा करने पहुंचे
भगवंत मान ने कहा कि इसी सच्चाई के लिए वह गुरु घर में शुकराना अदा करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पर सच्चाई की जो सुरक्षा की किरण रही है, उसके लिए हम यहां धन्यवाद करने आए हैं। उन्होंने पंजाब की राजनीति और सरकार के कामकाज पर भी बात करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है और जल्द ही इस सेवा के चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- क्या अब Train में घर से ले जाना होगा खाना? गैस संकट से Railways की पैंट्री सेवा प्रभावित
पंजाब आगे बढ़ने के लिए तैयार
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमें सेवा का मौका दिया है। हमने हाल ही में ऐसा बजट प्रस्तुत किया है, जो लोगों के हित में है और पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जब वह और अरविंद केजरीवाल दरबार साहिब के गलियारे से होकर अंदर जा रहे थे, उस समय शबद कीर्तन चल रहा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम अंदर पहुंचे तो शबद कीर्तन की आवाज सुनाई दे रही थी। उससे हमें हिम्मत और प्रेरणा मिली। हमने गुरु घर में यही अरदास की है कि हमें सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए लोगों की सेवा करने की शक्ति मिलती रहे।
इस दौरान दोनों नेताओं ने गुरु घर में मत्था टेककर देश और पंजाब में शांति, तरक्की और खुशहाली की कामना की। दरबार साहिब परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही और सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए गए थे।