Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर देहात में नाके की ड्यूटी छोड़ शराब के नशे में सोता मिला SHO, निरीक्षण पर पहुंचे DIG; तुरंत किया निलंबित

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 03:25 PM (IST)

    अमृतसर में डीआईजी के औचक निरीक्षण के दौरान नाके की ड्यूटी छोड़ थाने के कमरे में शराब के नशे में सोता मिला एसएचओ निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों को अनु ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने किया औचक निरीक्षण।

    2. एएसआई हरजीत सिंह ड्यूटी पर नशे में सोता मिला।

    3. गंभीर लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। बार्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल के औचक निरीक्षण के दौरान राजासांसी थाना के एसएचओ एएसआई हरजीत सिंह अपनी ड्यूटी छोड़कर थाने के कमरे में शराब के नशे में सोता मिला।

    हैरानी की बात यह रही कि जिस समय उसकी नाके पर ड्यूटी लगी हुई थी, उस समय वह अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय कमरे में आराम कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने मौके पर ही उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दे दिए।

    जानकारी के अनुसार, डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल देर रात देहात क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा करना था। इसी क्रम में जब वह राजासांसी थाना पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति और तैनाती की जांच की गई।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा की महिला सरपंच के पति की आत्महत्या मामले में 8 पर केस दर्ज, उकसाने के लगे आरोप; सभी आरोपी फरार

    जांच के दौरान नाके पर नहीं मिला एएसआई

    जांच के दौरान संबंधित सहायक उपनिरीक्षक अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। तलाश करने पर वह थाना परिसर के एक कमरे में सोता हुआ मिला। अधिकारियों के अनुसार वह शराब के नशे में था। इस पर डीआईजी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

    खबरें और भी

    निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना रिकॉर्ड, हथियारों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी प्रबंधन की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पंजाब: खाकी की आड़ में हेरोइन बेचता सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह, तरनतारन में 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार

    कर्मियों की नियमित निगरानी के दिया आदेश

    उन्होंने कहा कि पुलिस का पहला दायित्व आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। यदि पुलिस कर्मचारी स्वयं अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं करेंगे तो जनता का भरोसा प्रभावित होगा। इसलिए ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन, ड्यूटी से अनुपस्थित रहना या किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाएगी।

    डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और यह देखा जाए कि प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- ZEE5 से क्यों हटी जसवंत सिंह खालड़ा पर बनी 'सतलुज'? हाई कोर्ट में दर्ज हुई याचिका, फिल्म को री-रिलीज करने की मांग