Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 12वीं रिजल्ट: कशिश ने पाए 99.6 प्रतिशत अंक, किया अमृतसर में टॉप; स्कूलों में जश्न का माहौल

    Updated: Wed, 13 May 2026 06:42 PM (IST)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं परिणाम घोषित होते ही अमृतसर के स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल किए, भंगड ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अमृतसर के स्कूलों में CBSE 12वीं परिणाम का जश्न।

    2. कशिश निश्चल ने 99.6% अंक से अमृतसर में टॉप किया।

    3. कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया।

    अखिलेश सिंह यादव, अमृतसर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित होते ही अमृतसर के विभिन्न विद्यालयों में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालयों और परिवार का नाम रोशन किया। कई स्कूल परिसरों में ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला गया और मिठाइयां बांटकर सफलता का जश्न मनाया गया।

    डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर खुशी मनाई। कशिश निश्चल ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और अमृतसर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। गरिमा अरोड़ा और पर्ल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि सरगुण ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 61 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

    यह भी पढ़ें- PSEB 12वीं रिजल्ट: लुधियाना की सुहानी और दिवांशी बनीं स्टेट टॉपर्स, एक बनना चाहती है जज, दूसरी IT इंजीनियर

    जानें कैसा रहा स्कूलों का परिणाम

    स्टालवर्ट्स वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार परिणाम हासिल किए। विद्यालय की छात्रा नायसा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा लावण्या महाजन ने 97.4 प्रतिशत, धनीश ने 97.2 प्रतिशत, चिराग महाजन ने 97 प्रतिशत, जसनूर कौर और प्रभरूप ने 96 प्रतिशत, अथर्व महाजन ने 95.2 प्रतिशत तथा अनमोलप्रीत ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।

    श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड का परिणाम भी शानदार रहा। विद्यालय की छात्रा जपजीत कौर ने मेडिकल वर्ग में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर में अव्वल स्थान प्राप्त किया। अशमीत सिंह ने वाणिज्य वर्ग में 98.2 प्रतिशत और एकमदीप सिंह सिकरी ने नॉन मेडिकल वर्ग में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं महिकप्रीत कौर ने मानविकी वर्ग में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PSEB 12वीं रिजल्ट: जालंधर पिछड़ा, 17वें रैंक पर पहुंची; स्वर्ण व तीर्थंकर ने पाया पहला स्थान

    सीनियर स्टडी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मनरूप कौर ने वाणिज्य वर्ग में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। मेहताब सिंह बराड़ ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

    स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल में आराध्या अरोड़ा ने 99.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय के 108 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बनाया। मेडिकल वर्ग में सत्यम वशिष्ठ ने 99 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में नवलीन कौर ने 98.8 प्रतिशत और नॉन मेडिकल वर्ग में श्रमय महाजन ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।

    रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लक्षप्रीत कौर और नवरीन कौर ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल की रेना महाजन ने वाणिज्य वर्ग में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

    यह भी पढ़ें- PSEB 12वीं रिजल्ट: फरीदकोट के परिणामों में चमकीं छात्राएं, गुरप्रीत ने मेरिट में पाया 8वां रैंक