PSEB 12वीं रिजल्ट: जालंधर पिछड़ा, 17वें रैंक पर पहुंची; स्वर्ण व तीर्थंकर ने पाया पहला स्थान
पंजाब बोर्ड बारहवीं परिणाम में जालंधर जिले के सात विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। इनमें पांच छात्राएं शामिल रहीं। जिले का कुल सफलता ...और पढ़ें

टॉपर स्वर्ण रानी अपनी मां श्वेता के साथ।
HighLights
जालंधर के 7 विद्यार्थियों ने PSEB 12वीं मेरिट सूची में स्थान पाया।
स्वर्ण रानी और तीर्थंकर ने जिले में पहला स्थान हासिल किया।
जालंधर जिला 90.14% सफलता दर से 17वें स्थान पर।
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब स्कलू शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परिणामों में जालंधर जिले के 7 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में जगह बनाई है। जिनमें पांच छात्राएं और दो छात्र शामिल हैं। हालांकि जिले की कुल रैंकिंग इस बार ज्यादा बेहतर नहीं रही। 90.14 प्रतिशत सफलता दर के साथ जालंधर पूरे पंजाब में 17वें स्थान पर रहा।
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले से कुल 19 हजार 13 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 17 हजार 138 विद्यार्थी सफल हुए। परिणामों में छात्राओं का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला। ब्लिस पब्लिक विद्यालय सराभा नगर संतोषपुर की छात्रा स्वर्ण रानी और सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ा पिंड की छात्रा तीर्थंकर ने 500 में से 487 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।
यह भी पढ़ें- PSEB 12वीं रिजल्ट: फरीदकोट के परिणामों में चमकीं छात्राएं, गुरप्रीत ने मेरिट में पाया 8वां रैंक
दूसरे स्थान पर सुमन व गुरप्रीत रहे
दूसरे स्थान पर एचएमवी विद्यालय की छात्रा पलक सुमन और विद्यालय आफ एमिनेंस करतारपुर के छात्र गुरप्रीत सिंह रहे। दोनों ने 486 अंक प्राप्त किए और उनका परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा।
तीसरे स्थान पर विद्यालय आफ एमिनेंस आदमपुर के छात्र पवन कुमार रहे, जिन्होंने 485 अंक हासिल किए। उनका परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इसके अलावा देवराज कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रतीक्षा और मेरीटोरियस विद्यालय की छात्रा खुशबू ने 484 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। दोनों का परिणाम 96.80 प्रतिशत रहा।
यह भी पढ़ें- PSEB 12वीं रिजल्ट: गुरदासपुर दो पायदान फिसला, मैरिट में पहुंची 10 लड़कियां, एक लड़का, नवरूप रही सिटी टॉपर
परिणाम के बाद स्टूडेंट्स के चेहरे खिले
जिले के शीर्ष दस विद्यार्थियों में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी कैंप के प्रथम, सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर की छात्रा कृतिका और नेहरू गार्डन विद्यालय की छात्रा चाहत ने भी अपनी जगह बनाई। कृतिका ने 483 अंक हासिल किए, जबकि चाहत ने 482 अंक प्राप्त किए।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में खुशी का माहौल बन गया। सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और अभिभावकों ने भी अपनी खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़ें- PSEB 12वीं में आंगनवाड़ी कर्मी की बेटी बनी पंजाब टॉपर, पाए 100% अंक; बनना चाहती है वायुसेना में पायलट