अमृतसर रूरल पुलिस ने एक साथ 10 तस्कर गिरफ्तार किए, 11 किलो हेरोइन और 11 पिस्तौल बरामद
अमृतसर देहात पुलिस ने नशा और हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 11 किलो हेरोइन, एक किलो से अधिक आइस, 11 पिस्तौ ...और पढ़ें

अमृतसर रूरल पुलिस की तरफ से जब्त हथियार।
HighLights
अमृतसर देहात पुलिस ने 10 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।
11 पिस्तौल, 11 किलो हेरोइन और आइस ड्रग जब्त।
नशा तस्करों की 1.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ और हथियार सप्लाई करने वााले गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के कब्जे से ग्यरह पिस्तौल, गयारह मैगजीन, ग्यारह किलो हेरोइन, एक किलो से ज्यादा आइस और 52 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद कर केस दर्ज कर लिए गए हैं।
एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने सोमवार की दोपहर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जठोल गांव निवासी अमृतपाल सिंह को दो पिस्तौल, 15 कारतूस, 460 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। जबकि धनोए कलां गांव निवासी गुरसाहिब सिंह और सविंदर सिंह को काबू कर पांच पिस्तौल, आठ किलो और 480 ग्राम हेरोइन और 52 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें- फाजिल्का में पति के घर में नहीं मिला 65 वर्षीय वृद्धा को सहारा, मां ने बेटों पर लगाया मारपीट व बेघर करने का आरोप
आइस ड्रग्स भी की गई बरामद
खालड़ा गांव निवासी गुरकमल सिंह और बुटारी गांव निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर एक किलो और 19 ग्राम आइस बरामद की गई है। इसी तरह थाना अजनाला की पुलिस ने लदेह निवासी सन्नी, लवजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, सवराज सिंह को काबू कर तीन पिस्तौल बरामद किए गए हैं। थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने खाली प्लाट से दो किलो हेरोइन बरामद की है। तरसिका थाने की पुलिस ने तिमोवाल निवासी रवलजीत सिंह को एक पिस्तौल सहित काबू किया है।
यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर भड़के अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल, बोले- खेतों में सूख रही धान की फसल
1.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की
एसएसपी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपितों की 1.20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज की है। 80 अन्य मामलों में भी आरोपितों की संपत्ति फ्रीज की जाने वाली है।
खबरें और भी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।