जमीन सौदे में धोखा, 39 लाख लेकर नहीं दिया कब्जा; मोगा में खड़ी गेहूं की फसल काटी, पिता-पुत्र समेत 8 पर FIR
मोगा में जमीन सौदे के बाद 39 लाख लेने के बावजूद कब्जा नहीं दिया गया। आरोपियों ने खेत से गेहूं की फसल भी काटकर ले गए। पुलिस ने पिता पुत्र समेत आठ लोगों ...और पढ़ें
HighLights
मोगा में जमीन सौदे में 39 लाख की धोखाधड़ी हुई।
खेत से खड़ी गेहूं की फसल कंबाइन से चोरी की गई।
पुलिस ने पिता-पुत्र सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, मोगा। पंजाब के मोगा जिले के थाना धर्मकोट क्षेत्र में जमीन सौदे को लेकर धोखाधड़ी और फसल चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता पुत्र समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार बूटा सिंह के अनुसार गांव किशनपुरा कलां निवासी मनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके नाम गांव में करीब पांच कनाल तीन मरले जमीन है। इस जमीन का सौदा गांव कोकरी वैहनीवाल निवासी बलजिंदर सिंह और रविंदर सिंह के साथ एक करोड़ चालीस लाख रुपये में तय हुआ था।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने सौदे के तहत उससे 39 लाख रुपये प्राप्त कर लिए, लेकिन इसके बावजूद उसे जमीन का कब्जा नहीं दिया गया। बाकी राशि देने के लिए कहकर आरोपियों ने कब्जा देने में टालमटोल शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर..., क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ?
कंबाइन के साथ काट ली फसल
मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। शिकायत में बताया गया है कि 12 और 13 अप्रैल को बलजिंदर सिंह, काला सिंह, कमलजीत सिंह निवासी कोकरी वैहनीवाल और प्रभदीप सिंह निवासी अजीतवाल अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ खेत में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कंबाइन मशीन की मदद से खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट ली और उसे ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर अपने साथ ले गए।
खबरें और भी
इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, पुरानी दुश्मनी के चलते युवक की हत्या
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी बूटा सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने क्षेत्र में जमीन सौदों को लेकर सतर्कता की जरूरत को फिर उजागर किया है, वहीं किसानों में भी इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ी मार, अमृतसर में 71 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार