Punjab Weather: तीन दिन धीमा रहने के बाद 27 से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून; सामान्य हुआ तापमान
पंजाब में 24 व 26 जुलाई को कोई मौसम चेतावनी नहीं है। 25 जुलाई को तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 27 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होता ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
पंजाब में तीन दिन धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार।
25 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय, येलो अलर्ट जारी।
27 जुलाई को भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मानसून की रफ्तार धीमी होने वाली है। तीन दिन तक छुटपुट बारिश के बाद एक बार फिर मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, वीरवार तक चले बारिश के दौर के बाद मौसम सामान्य बना हुआ है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि 25 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और 27 जुलाई को राज्य के उत्तरी व मध्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के छात्रों को बड़ी राहत, बर्थ सर्टिफिकेट अपडेट करने की समय सीमा बढ़ी
आज हल्की फुल्की बारिश देखने को मिलेगी
24 जुलाई : शुक्रवार को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली सहित पूरे राज्य में कोई मौसम चेतावनी नहीं है। अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
25 जुलाई : शनिवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लोगों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है। राज्य के बाकी सभी जिलों में कोई विशेष चेतावनी नहीं है।
खबरें और भी
26 जुलाई : रविवार को पूरे पंजाब में किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी और मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा।
27 जुलाई : सोमवार को मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है। पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है।
यह भी पढ़ें- छह साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में फैसला, अकाली नेता समेत छह दोषी करार; 3 को 20-20 साल की सजा
वीरवार का मौसम पर एक नजर
वीरवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई और तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा हवाई अड्डे पर 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 34.7, पटियाला में 34.3, लुधियाना में 33.4, मोहाली में 32.9, बरनाला में 32.4, फरीदकोट में 31.5 और अमृतसर में 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बारिश की बात करें तो कपूरथला में सबसे अधिक 38.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा भाखड़ा क्षेत्र में 26.5 मिलीमीटर, पठानकोट में 25.0 मिलीमीटर, कपूरथला हवाई अड्डा क्षेत्र में 22.0 मिलीमीटर, अमृतसर में 20.6 मिलीमीटर, फरीदकोट में 16.0 मिलीमीटर, होशियारपुर में 11.0 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 10.5 मिलीमीटर, बठिंडा में 7.5 मिलीमीटर, बरनाला में 3.0 मिलीमीटर तथा फाजिल्का, लुधियाना और अन्य कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।