पंजाब में मानसून फिर पड़ा धीमा, कल कोई अलर्ट नहीं; हिमाचल से सटे जिलों में बारिश की उम्मीद बरकरार
पंजाब में गुरुवार के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं है। हिमाचल से सटे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
गुरुवार को पंजाब के लिए कोई मौसम अलर्ट नहीं।
हिमाचल से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश संभव।
बारिश कम होने से उमस बढ़ने की आशंका है।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पूरे प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
अधिकांश मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जबकि बारिश कम होने से लोगों को फिर उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और पठानकोट जैसे हिमाचल से सटे जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा में केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके बावजूद पूरे प्रदेश के लिए कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले, निजी स्कूलों की फीस पर लगेगी लगाम; कर्मचारियों और युवाओं को भी बड़ी राहत
तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज
बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस बठिंडा के हवाई अड्डा केंद्र पर रिकॉर्ड किया गया।
खबरें और भी
विभिन्न जिलों के अनुसार दर्ज किया गया अधिकतम तापमान इस प्रकार है:
| जिला / क्षेत्र | अधिकतम तापमान (°C) |
| बठिंडा (हवाई अड्डा) | 39.2 |
| फाजिल्का | 37.1 |
| फिरोजपुर | 36.3 |
| बठिंडा (एएमएफयू) | 36.0 |
| चंडीगढ़ | 35.2 |
| पटियाला | 35.0 |
| भाखड़ा क्षेत्र | 34.9 |
| पठानकोट | 33.9 |
| तरनतारन | 33.7 |
| मोहाली | 33.6 |
| कपूरथला | 33.3 |
| रूपनगर | 33.2 |
| गुरदासपुर | 33.0 |
| संगरूर | 33.0 |
| जालंधर | 32.9 |
| अमृतसर | 32.8 |
| लुधियाना | 32.7 |
| होशियारपुर | 32.5 |
यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले, निजी स्कूलों की फीस पर लगेगी लगाम; कर्मचारियों और युवाओं को भी बड़ी राहत
कई जिलों में हुई बारिश रिकॉर्ड
बारिश की बात करें तो बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक 12 मिलीमीटर वर्षा बरनाला में दर्ज की गई। गुरदासपुर में 2 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 1.5 मिलीमीटर, लुधियाना में 1.5 मिलीमीटर तथा पठानकोट में 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन, संगरूर, रूपनगर, मोगा, फाजिल्का, फिरोजपुर, बठिंडा और चंडीगढ़ समेत अधिकांश जिलों में या तो बारिश नहीं हुई या केवल नाममात्र बूंदाबांदी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- पेपर लीक के खिलाफ चंडीगढ़ में NSUI और ABVP का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; वाटर कैनन का भी इस्तेमाल