पंजाब में शुक्रवार को सामान्य रहेगा मौसम, हिमाचल से सटे जिलों में हल्की बारिश के आसार; मानसून होने लगा सुस्त
पंजाब में शुक्रवार को किसी भी जिले के लिए मौसम अलर्ट जारी नहीं है। हिमाचल से सटे जिलों में हल्की बारिश, जबकि बाकी प्रदेश में सामान्य मौसम और बूंदाबांद ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
पंजाब में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना।
हिमाचल से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश संभव।
किसी भी जिले के लिए कोई मौसम अलर्ट नहीं।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में शुक्रवार को मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए बारिश या खराब मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने से लोगों को भारी बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।
वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा और फरीदकोट सहित बाकी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल किसी भी जिले के लिए येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- गुरबाणी लाइव प्रसारण पर नया विवाद, SGPC ने चैनल को भेजा लीगल नोटिस; दी सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
वीरवार कुछ जिलों में बारिश हुई दर्ज
इस बीच वीरवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 18.0 मिलीमीटर वर्षा होशियारपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लुधियाना में 11.5 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 11.0 मिलीमीटर, चंडीगढ़ में 10.7 मिलीमीटर दर्ज की गई।
खबरें और भी
भाखड़ा क्षेत्र में 5.0 मिलीमीटर, लुधियाना शहर में 5.4 मिलीमीटर, पटियाला में 0.4 मिलीमीटर, रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में 0.5 मिलीमीटर तथा गुरदासपुर में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अन्य अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में एक ही रात दो घरों में चोरी, 11 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर; CCTV में दिखे संदिग्ध
सामान्य से तापमान गिरा
तापमान की बात करें तो प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया गया। इसके अलावा फाजिल्का में 35.7 डिग्री, फिरोजपुर में 34.5 डिग्री, बठिंडा में 34.4 डिग्री, पठानकोट में 33.6 डिग्री, अमृतसर में 33.2 डिग्री, कपूरथला में 32.7 डिग्री, जालंधर में 32.0 डिग्री, गुरदासपुर में 31.3 डिग्री दर्ज किया गया।
इसके अलावा पटियाला में 30.1 डिग्री, लुधियाना में 30.6 डिग्री, बरनाला क्षेत्र में 31.5 डिग्री, होशियारपुर में 28.8 डिग्री तथा फतेहगढ़ साहिब में 28.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली।
यह भी पढ़ें- बठिंडा के श्मशान घाट में मिला 17 वर्षीय युवक का शव, शरीर पर चोट और खून के निशान; हत्या की आशंका गहराई