Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: 48 घंटे पंजाब में गर्मी और उमस का कहर, मानसून हुआ कमजोर; जाने कब मिलेग राहत

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    पंजाब में 17 और 18 जुलाई को दक्षिणी जिलों में गर्म और उमस भरे मौसम का असर रहेगा। 20 जुलाई से उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है। गुरुवार क ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. अगले 48 घंटे दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में गर्मी-उमस का अलर्ट।

    2. 19 जुलाई को पूरे पंजाब में मौसम सामान्य रहने की संभावना।

    3. 20 जुलाई से उत्तरी जिलों में भारी बारिश की पीली चेतावनी।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में अगले 48 घंटे तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग, चंडीगढ़ केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 और 18 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में गर्म और उमस भरे मौसम का असर बना रहेगा। हालांकि 19 जुलाई को पूरे पंजाब में किसी प्रकार का मौसम अलर्ट नहीं है, जबकि 20 जुलाई से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई को फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, मोगा, फरीदकोट, बरनाला और आसपास के क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज धूप और अधिक नमी के कारण लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ सकता है। राज्य के अन्य जिलों में किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजपुर नगर कौंसिल चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर, महिला पार्षद के बदले सुर से आखिरी वक्त में बदल गए समीकरण

    जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    18 जुलाई: मौसम की स्थिति लगभग 17 जुलाई के समान रहेगी। फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, मोगा, फरीदकोट, बरनाला तथा आसपास के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में गर्म और उमस का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

    19 जुलाई: पूरे पंजाब के लिए किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दिन राज्यभर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और मौसम विभाग ने किसी जिले के लिए गर्मी, उमस या भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है।

    खबरें और भी

    20 जुलाई: मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली तथा फतेहगढ़ साहिब जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की गई है। वहीं राज्य के शेष जिलों में फिलहाल कोई मौसम अलर्ट नहीं है।

    यह भी पढ़ें- पीआरटीसी कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमे बसों के पहिए, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

    सामान्य से अधिक गर्म है राज्य

    गुरुवार को 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कपूरथला में 39.8 डिग्री, श्री आनंदपुर साहिब (रूपनगर) में 39.3 डिग्री, फरीदकोट में 39.0 डिग्री, फाजिल्का में 38.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

    पटियाला में 37.7 डिग्री, मुक्तसर में 37.5 डिग्री, फिरोजपुर में 37.3 डिग्री, लुधियाना में 36.8 डिग्री, पठानकोट में 36.3 डिग्री, अमृतसर और मोगा में 36.2-36.2 डिग्री, रूपनगर में 35.8 डिग्री, बल्लूआणा में 35.6 डिग्री, होशियारपुर में 35.3 डिग्री, गुरदासपुर में 35.0 डिग्री, कपूरथला में 34.9 डिग्री तथा संगरूर में 34.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकांश जिलों में वर्षा नहीं हुई, जिससे साफ है कि मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में घमासान! सुरजेवाला से मिले चन्नी, आज वेणुगोपाल से करेंगे मुलाकात