Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: भारी बारिश के दौर पर लग सकता है ब्रेक, आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; फिर उमस करेगा परेशान!

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश में कमी आने की संभावना है। उत्तरी और पूर्वी जिलों में यलो अलर्ट के साथ ह ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ रही है।

    2. उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट।

    3. आने वाले दिनों में राज्य में उमस बढ़ेगी।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों की अच्छी बारिश के बाद अब वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 23 जुलाई (वीरवार) और 25 जुलाई (शनिवार) को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के कुछ जिलों में ही मौसम पर निगरानी रखने की सलाह दी गई है।

    जबकि, 24 जुलाई (शुक्रवार) और 26 जुलाई (रविवार) को पूरे पंजाब में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी रह सकती है। बुधवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, हालांकि एक दिन पहले की तुलना में इसमें 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

    यह भी पढ़ें- दिसंबर से आसान होगा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सफर, डबल-डेकर फ्लाईओवर से 70% ट्रैफिक सीधे ऊपर से गुजरेगा

    बादल छटने के बाद उमस करेगी परेशान

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मानसून की सक्रियता सीमित रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकांश जिलों में उमस बनी रह सकती है, जबकि उत्तरी और शिवालिक से सटे क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में किसी व्यापक भारी बारिश के संकेत फिलहाल नहीं हैं।

    23 जुलाई (वीरवार): मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और शहीद भगत सिंह नगर जिलों में मौसम को लेकर यलो चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। राज्य के अन्य जिलों में किसी प्रकार का अलर्ट नहीं है।

    खबरें और भी

    24 जुलाई (शुक्रवार): पूरे पंजाब के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अधिकांश जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, लेकिन किसी बड़े मौसमीय खतरे की आशंका नहीं जताई गई है।

    25 जुलाई (शनिवार): एक बार फिर उत्तरी और पूर्वी जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और शहीद भगत सिंह नगर में यलो अलर्ट रहेगा। हालांकि शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

    26 जुलाई (रविवार): पूरे राज्य में किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल और छिटपुट बारिश की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक वर्षा के आसार फिलहाल कम हैं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक ही परिवार के दो मासूमों की दो दिन में मौत, गांव में दहशत का माहौल; जांच में जुटी पुलिस

    सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम 

    बुधवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, हालांकि एक दिन पहले की तुलना में इसमें 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 34.2, लुधियाना में 32.4, पटियाला में 34.2, जालंधर में 30.2, अमृतसर में 29.3 और पठानकोट में 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    बारिश की बात करें तो कपूरथला में 10 मिमी, रूपनगर के भाखड़ा बांध क्षेत्र में 8.5 मिमी, गुरदासपुर और अमृतसर में 4-4 मिमी, पठानकोट में 3 मिमी तथा होशियारपुर में 1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राज्य के अधिकांश अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- मोहाली में दोस्त की सिर काटकर हत्याकरने वाले को उम्रकैद, 40 हजार के विवाद में हुई थी वारदात