विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, 10 पिस्तौल-मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़ा होने का शक

Updated: Fri, 28 Aug 2026 12:00 PM (IST)

अमृतसर में घरिंडा पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद की गई हैं।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. अमृतसर में हथियारों की तस्करी करने वाले दो सदस्य गिरफ्तार।

  2. गिरफ्तार आरोपितों से 10 पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद।

  3. हथियारों की खेप का पाकिस्तानी तस्करों से संबंध होने का शक।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर की थाना घरिंडा पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को वीरवार देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 10 पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुरदासपुर जिले के दीनानगर निवासी जगजीत सिंह और दोरांगला गांव निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अब दोनों का पुराना आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसके बावजूद पुलिस गुरदासपुर पुलिस के साथ संपर्क कर उनके बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- रखड़ पुनिया मेले में कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, चन्नी गुट के कार्यक्रम में राजा वड़िंग नहीं होंगे शामिल!

खेप ठिकाने लगाने की थी तैयारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर से गिराई गई हथियारों की खेप दोनों आरोपितों ने अपने कब्जे में ले ली है। इसके बाद वे हथियारों को किसी स्थान पर पहुंचाकर ठिकाने लगाने की तैयारी में थे। सूचना मिलने के बाद थाना घरिंडा पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच शुरू की।

इसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10 पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद हुईं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की खेप कहां से मिली थी और इसे आगे किसे सौंपा जाना था।

यह भी पढ़ें- मोगा में फौजी दोस्त ने दिया रकम दोगुनी करने का झांसा, पूर्व हवलदार से 1 करोड़ की ठगी; रिटायरमेंट फंड भी गंवाया

अन्य सदस्यों की तलाश में छापामारी

एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों और हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस गुरदासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी आरोपितों के संपर्कों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: बाबा बकाला साहिब में रक्खड़ पुन्नेया मेले की धूम, गुरुद्वारा साहिब रोशनियों से जगमगाया; देखें Photos