Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरनाला में दर्दनाक हादसा; रूड़ेके मानसा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 04:59 PM (IST)

    बरनाला के रूड़ेके मानसा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार परविंदर सिंह उर्फ जगदीप की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के ...और पढ़ें

    मोटरसाइकिल सवार की अस्पताल में मौत। (फाइल फोटो)

    मोटरसाइकिल सवार की अस्पताल में मौत। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बरनाला में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।

    2. रूड़ेके मानसा रोड पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की।

    जागरण संवाददाता, बरनाला। पंजाब के बरनाला में थाना रूड़ेके कलां क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा रूड़ेके मानसा बरनाला रोड पर सत्संग घर ब्यास पक्खो कलां के पास हुआ। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गांव अकलिया निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा परविंदर सिंह उर्फ जगदीप रोज की तरह अपने काम से धनौला गया हुआ था। शनिवार को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर धनौला से अपने गांव अकलिया लौट रहा था। जब वह रूड़ेके मानसा बरनाला रोड पर स्थित सत्संग घर ब्यास पक्खो कलां के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से आया और उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मोगा में अमेरिका भेजने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी, दंपती समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

    अस्पताल लेजाने के दौरान हुई मौत

    टक्कर इतनी भीषण थी कि परविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे उपचार के लिए बरनाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा के रामसरा गांव में एटीएम तोड़ने की कोशिश; मशीन उखाड़ी, बदमाश मौके से फरार

    वाहन चालक की पहचान में जुटी पुलिस

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। थाना रूड़ेके कलां के अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जालंधर में वरदान अस्पताल फायरिंग मामले में लापरवाही पर एसीपी परमिंदर सिंह सस्पेंड; विभागीय जांच शुरू