विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में बस स्टैंड के पीछे कंडक्टर की हत्या, तेजधार हथियार से हमला; दो संदिग्धों की तलाश में पुलिस

Updated: Mon, 24 Aug 2026 12:29 PM (IST)

बठिंडा बस स्टैंड के पीछे निजी बस कंडक्टर बलजिंदर सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखे हैं, पुलिस पहचान में जुटी है।

घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।

HighLights

  1. बठिंडा बस स्टैंड के पीछे कंडक्टर की हत्या।

  2. तेजधार हथियार से हमला, बलजिंदर सिंह की मौत।

  3. पुलिस दो संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा के बस स्टैंड के पीछे रविवार देर शाम एक निजी बस के कंडक्टर की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चुघे कलां निवासी बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद सोमवार सुबह थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, निजी बस चालक इकबाल सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह उसके साथ बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों ने बस को बस स्टैंड में खड़ा किया और अपने-अपने गांव की ओर चले गए।

यह भी पढ़ें- अमृतसर के सैन्य ठिकानों पर खतरा! पाकिस्तान से आतंकी शहजाद भट्‌टी नेटवर्क की साजिश का इनपुट, बढ़ी सुरक्षा

bathinda murder death

मृतक की फाइल फोटो।

अस्पताल लेजाते हुए दम तोड़ा

इसी दौरान करीब पौने आठ बजे इकबाल सिंह को फोन आया कि बस स्टैंड के पीछे खोखे के पास उसका कंडक्टर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वह अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद बलजिंदर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बस चालक के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। आशंका है कि दोनों ने बलजिंदर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- पंजाब भाजपा में असंतोष सुलझाने पहुंचे बीएल संतोष, नेताओं से लेंगे फीडबैक; अकाली दल गठबंधन पर भी होगी रायशुमारी

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला

थाना कोतवाली के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों और उसके साथ काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद वारदात से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में बेजुबानों के साथ क्रूरता, बंद मकान से बदहाल हालत में बचाए गए 3 कुत्ते और 1 बंदर