बठिंडा में कथित चिट्टा बिक्री का वीडियो वायरल, महिला गिरफ्तार; पुलिस ने शुरू की नेटवर्क की पड़ताल
बठिंडा में इंटरनेट मीडिया पर चिट्टा बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा है और ...और पढ़ें

कथित वीडियो में पैसे लेती दिखी महिला।
HighLights
बठिंडा में चिट्टा बिक्री का वीडियो वायरल हुआ।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस अब महिला के ड्रग नेटवर्क की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा में इंटरनेट मीडिया पर कथित रूप से चिट्टा बेचने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस इस मामले में महिला के संभावित नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर के गुरु नानक पुरा इलाके का एक वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो में एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में नशीला पदार्थ बेचते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें- तरनतारन में जीजा ने 16 साल की साली से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां से रोते-रोते बताई आपबीती
लंबे समय से कारोबार में लिप्त महिला
स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला लंबे समय से इलाके में नशे का कारोबार कर रही थी, जिससे आसपास के युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को तुरंत जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
खबरें और भी
पुलिस टीम ने छापेमारी कर महिला को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- पंजाब में रोडवेज-PRTC की बसें नहीं चलीं, मोहाली में यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें; अगले दो दिन भी सोच-समझकर करें सफर
वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच भी कराई जा रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया तथा महिला कथित रूप से किस प्रकार नशा तस्करी से जुड़ी थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे तथा कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।