Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में आपसी रंजिश में लाठियों से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपित फरार; पुलिस कर रही छापेमारी

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 05:58 PM (GMT+05:30)

    बठिंडा के गांव मेहता में आपसी रंजिश के चलते युवक की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपित फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    डंडों व लाठियों से पीट-पीटकर हत्या।

    डंडों व लाठियों से पीट-पीटकर हत्या।

    HighLights

    1. बठिंडा में आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या।

    2. मलकीत सिंह को लाठियों से पीट-पीटकर मारा गया।

    3. पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के गांव मेहता में आपसी रंजिश ने एक बार फिर खतरनाक रूप ले लिया, जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की डंडों और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गांव मेहता निवासी 45 वर्षीय मलकीत सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला लक्खा सिंह अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा। प्रारंभिक तौर पर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही पलों में यह विवाद तीखी बहस में बदल गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार के अनुसार बहस के दौरान आरोपितों ने अचानक हमला कर दिया। लक्खा सिंह और उसके साथियों ने मलकीत सिंह पर डंडों और लाठियों से लगातार वार किए। हमलावरों ने उसके सिर को निशाना बनाकर जोरदार प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

    यह भी पढ़ें- मोहाली के खरड़ में 12 वर्षीय बच्ची की मौत; डॉक्टर के घर के बरामदे में मिला शव, उठे सवाल

    रास्ते में युवक ने तोड़ा दम

    घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

    खबरें और भी

    डीएसपी देहाती हरिंदर सिंह सरां ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- निगम कमिश्नर को नहीं मिली सरकारी कोठी, 19 दिन से सर्किट हाउस में ठहराव; अफसरशाही पर उठे बड़े सवाल

    पुलिस ने जांच की शुरू

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर सहमे हुए हैं।

    यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह हिंसक रूप लेकर बड़ी घटनाओं में बदल जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- मोगा पहुंचे मंत्री लालचंद काटारुचक, 24 घंटे में भुगतान का भरोसा; मजदूरी बढ़ी, किसानों के खाते में पहुंचे करोड़