मोगा पहुंचे मंत्री लालचंद काटारुचक, 24 घंटे में भुगतान का भरोसा; मजदूरी बढ़ी, किसानों के खाते में पहुंचे करोड़
मोगा के भोगपुर मंडी में मंत्री लालचंद काटारुचक ने खरीद कार्यों का जायजा लिया। किसानों को 24 घंटे में भुगतान का भरोसा दिया गया। मजदूरी बढ़ाई गई और अब त ...और पढ़ें

किसानों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर लाल चंद कटारुचक।
HighLights
मंत्री ने मोगा मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लिया।
किसानों को 24 घंटे में फसल भुगतान का आश्वासन दिया।
श्रमिकों की मजदूरी में 10 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा।
जागरण संवाददाता, मोगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री लालचंद काटारुचक ने मोगा की भोगपुर अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में चल रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मंत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी फसल का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उनकी उपज का पैसा समय पर मिले, ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कत का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब तक किसानों के खातों में 647 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सरकार खरीद प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही मंडियों में फसल की समय पर उठान भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अनाज खुले में न पड़ा रहे।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से खालसा साजना दिवस मना लौटे श्रद्धालु, अटारी सीमा पर जोरदार स्वागत, बोले सो निहाल से गूंजा माहौल
मजदूरी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा
मंत्री लालचंद काटारुचक ने श्रमिकों को भी राहत देते हुए उनकी मजदूरी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का योगदान मंडी व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उनकी सुविधाओं और आय का ध्यान रखना भी सरकार की प्राथमिकता है।
खबरें और भी
मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम पहले से ही किए गए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन व्यवस्थाओं को बनाए रखा जाए और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- इटली में अंधाधुंध फायरिंग में गुरदासपुर के युवक की मौत, नगर कीर्तन से पहले हुई वारदात; गांव में शोक
खरीद प्रक्रिया को सरल और सुचारु रखने के आदेश
उन्होंने मार्केट कमेटी, मंडी बोर्ड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया को सरल और सुचारु रखा जाए। किसानों को लंबी कतारों में न लगना पड़े और उनका काम समय पर पूरा हो।
इस मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। किसानों ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भुगतान और उठान की प्रक्रिया इसी तरह सुचारु रूप से जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में महिला शिक्षक के साथ मैथ वाले सर ने की छेड़छाड़, लैब में बुलाकर करने लगे अश्लील हरकतें; केस दर्ज