इटली में अंधाधुंध फायरिंग में गुरदासपुर के युवक की मौत, नगर कीर्तन से पहले हुई वारदात; गांव में शोक
इटली में अंधाधुंध फायरिंग में गुरदासपुर के रजिंदर सिंह रम्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना नगर कीर्तन से पहले हुई। गांव में शोक की लहर है और पुलिस ...और पढ़ें

रजिंदर सिंह रम्मी की फाइल फोटो।
HighLights
इटली में अंधाधुंध फायरिंग में गुरदासपुर निवासी की मौत।
रजिंदर सिंह रम्मी और गुरमीत सिंह की जान चली गई।
नगर कीर्तन रद्द, दर्गाबाद गांव में गहरा शोक।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। इटली में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना में जिला गुरदासपुर के गांव दर्गाबाद के निवासी रजिंदर सिंह रम्मी की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गुरमीत सिंह की भी जान चली गई। घटना के बाद पंजाब के उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई, जब गुरुद्वारा माता साहिब कौर में निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं। इसी सिलसिले में रजिंदर सिंह रम्मी और गुरमीत सिंह गुरुद्वारे के बाहर अपनी दुकान के पास खड़े थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रजिंदर सिंह रम्मी गांव दर्गाबाद के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह के पुत्र थे और लंबे समय से इटली में रह रहे थे। वे वहां एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। वे गुरुद्वारा माता साहिब कौर के प्रबंधन से भी जुड़े हुए थे और समुदाय में उनकी अच्छी पहचान थी।
यह भी पढ़ें- गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक 2026 का कांग्रेस विधायक बाजवा ने किया स्वागत, बोले नीयत साफ हो तभी असर दिखेगा

शोकग्रस्त पारिवारिक सदस्य।
घटना के बाद नगर कीर्तन रद
इस दर्दनाक घटना के बाद नगर कीर्तन को रद कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे कैमरों की सहायता से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
खबरें और भी
रजिंदर सिंह रम्मी अपने पीछे तीन पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव दर्गाबाद पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें- जमीन सौदे में धोखा, 39 लाख लेकर नहीं दिया कब्जा; मोगा में खड़ी गेहूं की फसल काटी, पिता-पुत्र समेत 8 पर FIR
विदेश में बसे भारतीय समुदाय में रोश
परिवार के सदस्य और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। गांव में लगातार लोग पहुंचकर पूर्व सरपंच अमरीक सिंह और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
इस घटना ने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।