भाजपा सांसद कंगना रनौत को फिर नहीं मिली राहत, मानहानि मामले की सुनवाई टली; अब 3 अगस्त तक करना होगा इंतजार
भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई वकीलों की हड़ताल के कारण नहीं हो सकी। अदालत ने अब तीन अगस्त की तारीख तय की है। अ ...और पढ़ें

भाजपा की हिमाचल प्रदेश से सांसद कंगना रनौत।
HighLights
मानहानि मामले की सुनवाई वकीलों की हड़ताल के कारण टली।
अगली सुनवाई 3 अगस्त को, गवाहों के बयान होंगे दर्ज।
कंगना का पासपोर्ट जब्त करने के आवेदन पर भी बहस।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की अदालत में चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई शनिवार को वकीलों की हड़ताल के कारण नहीं हो सकी। निर्धारित तारीख पर गवाहों के बयान दर्ज नहीं हो पाए, जिसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख तय कर दी।
अब अगली सुनवाई पर शिकायतकर्ता पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज होने के साथ-साथ कंगना रनौत के पासपोर्ट जब्त करने संबंधी आवेदन पर भी बहस होने की संभावना है। शिकायतकर्ता बीबी महिंदर कौर के अधिवक्ता रघुबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि अदालत ने शनिवार को बीबी महिंदर कौर और उनके पोते गुरप्रीत सिंह को गवाही के लिए तलब किया था।
हालांकि वकीलों की हड़ताल के चलते अदालत की कार्यवाही प्रभावित रही और गवाहों के बयान दर्ज नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि अब अगली सुनवाई पर दोनों गवाह अदालत में अपने बयान दर्ज कराएंगे।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में ट्रांसफार्मर पर करंट लगते ही झुलसा लाइनमैन, साथियों ने बचाई जान, अब सुरक्षा इंतजामों को लेकर रोष
पासपोर्ट जब्त करने संबंधी आवेदन पर भी हुई बहस
अधिवक्ता ने बताया कि अगली तारीख पर कंगना रनौत के पासपोर्ट जब्त करने संबंधी आवेदन पर भी बहस होने की संभावना है। अदालत के आदेश के बाद ही मामले की आगामी कानूनी प्रक्रिया स्पष्ट होगी। ऐसे में तीन अगस्त की सुनवाई इस मामले में अहम मानी जा रही है।
यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध के दौरान चले किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। बठिंडा जिले के गांव बहादुरगढ़ जंडियां निवासी बीबी महिंदर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने अपने इंटरनेट मीडिया खाते पर एक पोस्ट साझा करते हुए आंदोलन में शामिल महिलाओं के बारे में टिप्पणी की थी कि वे सौ-सौ रुपये लेकर धरनों में शामिल होती हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- फतेहाबाद के भट्टू रोड पर खड़ी कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दो युवक
बीबी महिंदर ने दर्ज करवाया बयान
बीबी महिंदर कौर का कहना है कि वह स्वयं किसान आंदोलन का हिस्सा थीं और इस टिप्पणी से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। इसी आधार पर उन्होंने अदालत में मानहानि का दावा दायर किया और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि इस मामले को समाप्त कराने के लिए कंगना रनौत पहले सर्वोच्च न्यायालय का भी रुख कर चुकी हैं। उन्होंने मामले को रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उसमें हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से मामले की सुनवाई स्थानीय अदालत में जारी है।
अब अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। इस दिन शिकायतकर्ता पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज होने के साथ-साथ पासपोर्ट जब्त करने संबंधी आवेदन पर भी सुनवाई हो सकती है। अदालत के अगले आदेश के बाद ही मामले की आगामी कानूनी दिशा स्पष्ट होगी।