देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने पर पाकिस्तान से आया फोन; बठिंडा निवासी को जान से मारने की धमकी
बठिंडा के सुखपाल सिंह सरां को देश विरोधी और जिहादी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने पर पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। एक पाकिस्तानी नागरिक न ...और पढ़ें

पाकिस्तानी ने दावा किया कि वे दुबई से बोल रहा है।
HighLights
बठिंडा निवासी सुखपाल सरां को पाकिस्तान से मिली धमकी।
देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने पर निशाना।
पुलिस से परिवार की सुरक्षा और कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा जिले के गांव गुरुसर सहणेवाला निवासी सुखपाल सिंह सरां ने एक पाकिस्तानी नागरिक पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब पुलिस के डीजीपी, डीजीपी सिक्योरिटी, डीआईजी सिक्योरिटी रेंज तथा एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत भेजकर तत्काल सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सुखपाल सिंह सरां ने शिकायत में बताया कि वे लंबे समय से देश विरोधी, जिहादी गतिविधियों और गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन के खिलाफ लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से आवाज उठाते रहे हैं। इसी कारण उन्हें पहले भी धमकियों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को शाम करीब तीन बजे, जब वे अपने मित्र गुरविंदर सिंह रामसरा के साथ भुच्चो मंडी की ओर जा रहे थे, तभी उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात कॉल आई।
यह भी पढ़ें- शादी की पहली सालगिरह से पहले ही उजड़ा संसार, बठिंडा के तलवंडी साबो में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत
पाकिस्तानी नागरिक ने कहा- वे दुबई से बोल रहा है
कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले खुद को अकरम बताते हुए दुबई से बात करने का दावा किया। कुछ ही देर बाद उसने अपना नाम साजिद भट्टी बताते हुए खुद को पाकिस्तान का निवासी बताया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति को सुखपाल सिंह के परिवार से जुड़ी निजी जानकारियां थीं। उसने अश्लील गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा कि 15 दिनों के भीतर उन्हें उनके पूरे परिवार सहित जान से मार दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पटियाला की समाना विधानसभा में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति गरमाई; दो दिग्गजों में टिकट को लेकर खींचतान
पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की रखी मांग
धमकी मिलने के बाद सुखपाल सिंह सरां ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत उस स्थान से हटकर फोन बंद कर दिया। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा का मामला नहीं है, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ विषय है।
खबरें और भी
सुखपाल सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित मोबाइल नंबर और धमकी देने वाले व्यक्ति की गहन जांच करवाई जाए। साथ ही आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।