Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा के पार्क में युवती ने काटी कलाई, खून से लथपथ हालत में मिली; समय पर पहुंची मदद से बची जान

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:01 PM (IST)

    स्थानीय पार्क में शनिवार रात एक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। समय रहते अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बच गई। पुलिस घटना के कारणों क ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. बठिंडा के जोगर पार्क में युवती ने अपनी कलाई काटी।

    2. पुलिस और सहारा जन सेवा ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

    3. समय पर इलाज मिलने से युवती की जान बच गई।

    संवाद सहेयोगी,बठिंडा। बठिंडा के जोगर पार्क में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। युवती ने कथित तौर पर ब्लेड से अपनी कलाई की नस काट ली थी, जिससे काफी खून बह जाने के कारण उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई थी। सही समय पर इलाज मिलने के कारण युवती की जान बच गई है।

    जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली कि जोगर पार्क में एक युवती लहूलुहान और बेसुध हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सहारा जन सेवा की हेल्पलाइन टीम बिना कोई समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। स्वयंसेवकों ने मौके पर ही प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के बाद युवती को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना का लाडोवाल टोल सिख संगठनों ने किया फ्री, चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर उतरे

    परिजनों को दी गई सूचना

    अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आपातकालीन वार्ड में उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद घायल युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवती की पहचान 20 वर्षीय अंजली के रूप में हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक खून बहने के कारण स्थिति गंभीर थी, लेकिन सही समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसकी जान सुरक्षित है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

    यह भी पढ़ें- कनाडा भेजे गए गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों पर उठे विवाद पर SGPC ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों से सावधान रहने की अपील

    कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने इस मामले की शुरुआती जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक युवती द्वारा ऐसा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज, उपलब्ध साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फसल हुई बर्बाद, कर्ज से परेशान मानसा के किसान ने खेत में लगाई फांसी; 3 महीने की बेटी के सिर से उठा पिता का साया