Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना का लाडोवाल टोल सिख संगठनों ने किया फ्री, चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर उतरे

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 01:37 PM (IST)

    सिख संगठनों और निहंग जत्थेबंदियों ने चेतन शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर टोल फ्री कर दिया। प्रदर्शन के कारण कई ...और पढ़ें

    लुधियाना के लाडोवाल टोल पर लगा जाम।

    लुधियाना के लाडोवाल टोल पर लगा जाम।

    HighLights

    1. चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सिख संगठनों का धरना।

    2. लाडोवाल टोल प्लाजा को प्रदर्शनकारियों ने किया फ्री।

    3. राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम, यातायात बुरी तरह प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना-जालंधर मार्ग स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा रविवार लंबा जाम लग गया। सिख संगठनों और निहंग जत्थेबंदियों ने चेतन शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा को पूरी तरह फ्री कर दिया और घोषणा की कि जब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और वाहनों से टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी।

    धरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदर्शन शुरू होने के करीब दो घंटे के भीतर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार सड़क के दोनों तरफ करीब आठ से दस किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- कनाडा भेजे गए गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों पर उठे विवाद पर SGPC ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों से सावधान रहने की अपील

    सिख धर्म पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

    धरना दे रहे सिख संगठनों के नेताओं का कहना है कि चेतन शर्मा पर सिख धर्म के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामला दर्ज हुए लगभग 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका दावा है कि आरोपित अभी भी खुलेआम घूम रहा है, जिससे संगत में रोष बढ़ रहा है।

    प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इससे पहले भी आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना दिया गया था। उस समय प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फसल हुई बर्बाद, कर्ज से परेशान मानसा के किसान ने खेत में लगाई फांसी; 3 महीने की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

    एक लेन को खोला गया

    धरने के दौरान लुधियाना से जालंधर जाने वाले मार्ग पर केवल एक लेन से वाहनों की आवाजाही जारी रही, जबकि दूसरी ओर अधिकांश वाहन बिना टोल दिए गुजरते रहे। टोल फ्री होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने राहत महसूस की, लेकिन जाम की स्थिति ने यात्रा को कठिन बना दिया।

    सिख संगठनों और निहंग जत्थेबंदियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल गिरफ्तारी की मांग नहीं, बल्कि सिख भावनाओं से जुड़े मुद्दे का सवाल है।

    यह भी पढ़ें- मोगा में एक ही परिवार पर दोहरा कहर, पिता के दस दिन बाद बेटे की सड़क हादसे में मौत