बठिंडा के गांव घसोखाना में युवक ने श्मशान घाट में खुद को गोली मारकर दी जान; पड़ोसियों से हुआ था विवाद
बठिंडा जिले के गांव घसोखाना में पड़ोसियों से विवाद के बाद युवक सुखदेव सिंह ने श्मशान घाट में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में ...और पढ़ें

श्मशान घाट में खुद को मार ली गोली।
HighLights
पड़ोसी विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या।
बठिंडा के घसोखाना गांव में हुई घटना।
लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा जिले के गांव घसोखाना में पड़ोसियों से हुए विवाद के बाद एक युवक ने श्मशान घाट में जाकर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक और हैरानी का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव निवासी सुखदेव सिंह (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका किसी बात को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया था।
विवाद के कुछ समय बाद वह घर से निकल गया था। थाना कोटफत्ता के प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुखदेव सिंह का पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद वह घर से बाहर चला गया।