परिवार और गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह कनाडा के स्केचवेन शहर में रह रहा था। वह वहां टैक्सी चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन उसे एक महिला को कहीं छोड़ने के लिए सवारी मिली थी।
जब दविंदर सिंह उस महिला को लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ हमलावर उनके पीछे लग गए। बताया जाता है कि महिला के पीछे पहले से ही कुछ हमलावर लगे हुए थे। इसी दौरान हमलावरों ने रास्ते में दविंदर सिंह की गाड़ी को घेर लिया और अचानक अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में सेना भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह; वर्षा के बीच दौड़ और शारीरिक परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन
मौके पर ही मृतक ने तोड़ा दम
इस गोलीबारी में दविंदर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियां लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही गांव दौलतपुरा नीवा में पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। परिजन और गांव के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि दविंदर सिंह अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए विदेश गया था और मेहनत कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
उधर कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावरों का निशाना कौन था और इस घटना के पीछे क्या कारण था।
यह भी पढ़ें- पंजाब में भाजपा की बदली रणनीति: अमित शाह ने धर्मांतरण रोकने और ड्रग्स खत्म करने का किया वादा
परिवार की सरकार से गुहार
मृतक के परिवार ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव भारत लाने में उनकी सहायता की जाए, ताकि अंतिम संस्कार अपने गांव में किया जा सके। परिवार ने कहा कि सरकार उनकी हर संभव मदद करे, क्योंकि विदेश में इस प्रक्रिया को पूरा करना उनके लिए आसान नहीं है।
गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है और सरकार से परिवार की आर्थिक तथा अन्य आवश्यक सहायता करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- मोगा सरपंच हत्याकांड: लेह-लद्दाख से पकड़े गए आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड