Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संगरूर के गांव दशमेश नगर में झगड़े के बाद पूर्व सरपंच की मौत; दो के खिलाफ मामला

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 04:58 PM (IST)

    गांव दशमेश नगर में विवाद के दौरान पूर्व सरपंच चग्गड़ सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ...और पढ़ें

    डीएसपी लहरा रणबीर सिंह जानकारी देते हुए।

    डीएसपी लहरा रणबीर सिंह जानकारी देते हुए।

    HighLights

    1. पूर्व सरपंच चग्गड़ सिंह की विवाद के बाद मौत।

    2. हृदय रोगी होने के बावजूद बहस से तबीयत बिगड़ी।

    3. दो पड़ोसियों, सुखविंदर और गुरउपदेश पर केस दर्ज।

    संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)। संगरूर पुलिस ने पूर्व सरपंच चग्गड़ सिंह की मौत के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को गांव डसका कोठे दशमेश नगर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच चग्गड़ सिंह और उनके पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लहरा रणबीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे सुखजिंदर सिंह निवासी दशमेश नगर की शिकायत पर सुखविंदर सिंह और गुरउपदेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत; पुलिस ने एक चालक को पकड़ा

    बहस के दौरान बिगड़ी सेहत  

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता चग्गड़ सिंह ने अपने प्लांट से रूड़ी की ट्राली भरवाकर खेत में डलवाने के लिए भेजी थी। जब मजदूर भोला सिंह ट्राली लेकर गली में पहुंचा तो वहां मौजूद सुखविंदर सिंह और गुरउपदेश सिंह ने ट्राली को रोक लिया। दोनों ने कथित रूप से कहा कि वह ट्राली को आगे नहीं जाने देंगे। इस दौरान कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच चग्गड़ सिंह वहां पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे।

    परिवार के अनुसार चग्गड़ सिंह हृदय रोग के मरीज थे। इसके बावजूद आरोपित उनके साथ जोर-जोर से बहस करते रहे। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी और उन्हें घबराहट महसूस हुई। इसके बाद वह गली में ही गिर पड़े।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जालंधर में हाईवे पर ड्राइवर को आई झपकी, लोह की ग्रिल से टकराई अनियंत्रित कार; बाल-बाल बचा परिवार

    अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें गाड़ी में बैठाकर बरेटा स्थित जेबीएम पब्लिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। डीएसपी रणबीर सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच का शव परीक्षण करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कनाडा में मोगा के युवक की गोली मारकर हत्या; टैक्सी चलाते समय हमलावरों ने घेरकर की फायरिंग