Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत; पुलिस ने एक चालक को पकड़ा

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 04:47 PM (IST)

    शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर एक चालक को पकड़ लिया, जबकि दो मामल ...और पढ़ें

    महिला सहित तीन लोगों की गई जान।

    महिला सहित तीन लोगों की गई जान।

    HighLights

    1. लुधियाना में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन मौतें।

    2. कार की टक्कर से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार।

    3. टिप्पर और अज्ञात वाहन से दो अन्य व्यक्तियों की मौत।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर के अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें कि एक महिला भी शामिल है। वहीं संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपित चालकों के खिलाफ तीन केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई।

    थाना दुगरी पुलिस ने लोहारा निवासी गुलजार सिंह को पकड़कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शहीद करनैल सिंह नगर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि 14 मार्च को वह अपनी माता निर्मला देवी (56) को आटो तक छोड़ने के लिए पक्खोवाल रोड पर गया था। वहां पर उसकी माता जब सड़क पार कर रही थी तो आरोपित ने अपनी कार से उन्हें टक्कर मार दी और हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं पुलिस मामले की जांच के दौरान आरोपित को पकड़ लिया है और उसके कब्जे से कार भी बरामद कर ली है।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में हाईवे पर ड्राइवर को आई झपकी, लोह की ग्रिल से टकराई अनियंत्रित कार; बाल-बाल बचा परिवार

    टिप्पर ने व्यक्ति को मारी टक्कर

    दूसरे मामले में टिप्पर की टक्कर व्यक्ति की मौत हो गई। थाना सदर में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बुलारा निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि 13 मार्च को अवतार सिंह नामक व्यक्ति ने फोन पर सूचित किया कि उनके लड़के हरजीत सिंह का खेड़ी रोड पर एक्सीडेंट हो गया है।

    फिर जब वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि एक टिप्पर खेड़ी की तरफ से आ रहा था, जिसके चालक ने अपने टिप्पर से उसके लड़के को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के अनुसार हादसे के बाद आरोपित चालक टिप्पर लेकर मौके से फरार हो गया और उसके लड़के की गुरबचन मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कनाडा में मोगा के युवक की गोली मारकर हत्या; टैक्सी चलाते समय हमलावरों ने घेरकर की फायरिंग

    अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर

    तीसरे मामले में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। थाना जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नूरवाला रोड निवासी अजय कुमार ने बताया कि 10 मार्च को वह काराबारा चौक से अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे कट स्थित ग्रैंड होटल से पीछे पहुंचा तो अज्ञात व्यक्ति सड़क पार कर रहा था।

    तभी जालंधर साइड की तरफ से आ रही कार ने उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी। वहीं 11 मार्च को सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में भाजपा की बदली रणनीति: अमित शाह ने धर्मांतरण रोकने और ड्रग्स खत्म करने का किया वादा