विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गमाडा की कार्रवाई पर AAP सांसद कंग का अधिकारियों से टकराव, बोले- सभी अवैध दुकानें तोड़ो, भेदभाव नहीं चलेगा

Updated: Wed, 26 Aug 2026 04:12 PM (IST)

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने सैनी माजरा में गमाडा की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने अवैध निर्माण के खिलाफ ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग।

आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के सामने उसके अपने ही सांसद मालविंदर सिंह कंग ने गमाडा की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आनंदपुर साहिब से आप सांसद कंग गांव सैनी माजरा में अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई का जायजा लेने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया था।

कंग ने मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और गमाडा अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए। कंग ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के तहत की जा रही है। वह मौके की स्थिति देखने आए हैं और लोगों की बात मुख्यमंत्री भगवंत मान के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि गमाडा को लेकर लोगों में कई तरह की शिकायतें हैं।

यह भी पढ़ें- CJP की राह पर अब बिट्टू, स्कूलों में पहुंच अव्यवस्थाओं पर उठाएंगे सवाल; बोले- खोलेंगे सरकार की पोल

सभी की दुकानें तोड़ो या किसी की भी नहीं

कंग ने साफ कहा कि यदि कोई निर्माण अवैध है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। ऐसा नहीं हो सकता कि गरीब लोगों और दिहाड़ीदारों की दुकानों पर कार्रवाई की जाए और प्रभावशाली लोगों के निर्माण छोड़ दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि यदि सभी दुकानें अवैध निर्माण के दायरे में आती हैं तो सभी को हटाया जाए और यदि किसी एक के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि बाकी निर्माण क्यों छोड़े जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फरीदकोट में बच्चों के बीच पहुंचे स्पीकर संधवां, बेंच पर बैठ सुनी बातें; पढ़ाई और सुविधाओं का लिया जायजा

पैसे लेकर कार्रवाई न करने के आरोप

कंग ने यह भी कहा कि गमाडा के अधिकारियों पर पैसे लेकर दुकानों को छोड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने रात करीब 11 बजे गमाडा के प्रमुख से फोन पर बात की थी। सांसद ने कहा कि गरीब लोग बड़ी मुश्किल से अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं, इसलिए कार्रवाई में मानवीय दृष्टिकोण और पारदर्शिता जरूरी है।

यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला आ गया ओये! 8 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड टूर, तकनीक की मदद से दिवंगत सिंगर करेंगे परफॉर्म