अकाली दल कोर कमेटी सदस्य बैठक अधूरी छोड़ डीजीपी दफ्तर पहुंचा नेतृत्व, प्रदर्शन शुरू; सड़क जाम करने की चेतावनी
शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक अचानक समाप्त हो गई, जब सभी वरिष्ठ नेता पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय पहुंचे। वे अकाली नेताओं के खिलाफ दर्ज किए ...और पढ़ें
HighLights
अकाली दल कोर कमेटी की बैठक अचानक समाप्त हुई।
नेता अकाली नेताओं पर दर्ज मामलों को लेकर डीजीपी कार्यालय पहुंचे।
डीजीपी से तीखी बहस, पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक बताया।
स्टेट ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक उस समय अचानक समाप्त हो गई, जब सभी सदस्य बैठक बीच में ही छोड़कर सेक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय पहुंच गए। वहां अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित वरिष्ठ नेताओं की डीजीपी के साथ तीखी बहस चलने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार अकाली दल के नेता गुरु ग्रंथ साहब के कथित रूप से गायब 328 स्वरूपों के मामले में अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मामलों को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर सुखबीर बादल ने पहले डीजीपी से मिलने का समय मांगा था, जिसके बाद पूरी कोर कमेटी उनके साथ डीजीपी कार्यालय पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- मोहाली SSP ऑफिस के बाहर हत्याकांड! शूटरों को भगाने वाले दो दबोचे, रूट-लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने पकड़े, कई खुलासे
डीजीपी कार्यालय में मौजूद सीनियर अकाली नेता व कोर कमेटी सदस्य।
अकाली दल डरने वालों में से नहीं
शिरोमणि अकाली दल के खरड़ विधानसभा हलका के प्रभारी राजेंद्र सिंह खेड़ा ने कहा है कि थोड़ी ही देर में पंजाब की सड़क जाम कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ना तो डेवलपमेंट पर कोई ध्यान दे रही है ,ना ही लोगों से जुड़े मुद्दों की ओर। सिर्फ अकाली नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है या उन्हें केस डालकर डराया जा रहा है। लेकिन अकाली दल डरने वालों में से नहीं है।
यह भी पढ़ें- काठगढ़ महादेव: जुड़वां शिवलिंग के घटने-बढ़ने का अद्भुत रहस्य, महाशिवरात्रि पर लगता है विशाल मेला
डीजीपी कार्यालय पहुंची चंडीगढ़ पुलिस।
यूथ विंग ने वर्करों को डीजीपी कार्यालय पहुंचने को कहा
अकाली दल ने हालात को देखते हुए अपने यूथ विंग को तत्काल सक्रिय कर दिया है। यूथ अकाली दल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट जारी कर पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों के कार्यकर्ताओं को सेक्टर-9 स्थित डीजीपी कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने बड़ी संख्या में यूथ कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पहुंचने के लिए भी कहा है।
खबरें और भी
सूत्रों का कहना है कि डीजीपी के साथ बैठक के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने अकाली कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को पूरी तरह राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और यहां तक कह दिया कि यदि जरूरत पड़ी तो वे खुद गिरफ्तारी देने को भी तैयार हैं।

