रेहड़े पर वोट डालने को लेकर शुरू हुई सियासी जंग, राजा वड़िंग ने कविता से साधा सीएम मान के तंज पर निशाना
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा रेहड़े पर वोट डालने को लेकर किए गए तंज के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर कविता साझा कर पलटवार किया। वड़िं ...और पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
HighLights
सीएम मान और राजा वड़िंग में सोशल मीडिया पर जुबानी जंग।
वड़िंग ने कविता साझा कर मान सरकार पर साधा निशाना।
बदलाव की राजनीति, भाजपा संबंधों पर उठाए सवाल।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोशल मीडिया वार एक बार फिर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर किए गए तंज के बाद अब राजा वड़िंग ने भी उसी अंदाज में पलटवार किया है। वड़िंग ने सोशल मीडिया पर एक कविता साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर निशाना साधा। यह पोस्ट अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के रेहड़े पर वोट डालने जाने को लेकर तंज कसा था। इसके बाद राजा वड़िंग ने उसी पोस्ट का जवाब देते हुए एक लंबी पंजाबी कविता साझा की। कविता में उन्होंने बदलाव की राजनीति, पेट्रोल-डीजल के मुद्दे, भाजपा के साथ रिश्तों और सत्ता के लिए समझौते करने जैसे विषयों को उठाया।
यह भी पढ़ें- किसान नेता सुख गिल मोगा को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत, 19 दिनों बाद तिहाड़ जेल से हुए रिहा
सीएम ने पोस्ट में लिखा-
“बुरे दिनों की निशानी,
देखो किस काम तक आ गए…प्रचार के लिए डिफेंडर गाड़ियों पर वोट मांगने
रेहड़ियों तक पहुंच गए…कुर्सी के पीछे लोग कैसे हाथ-पैर मारते हैं,
देखो भाई बालिया, वक्त के रंग भी कैसे बदल गए…”
वड़िंग ने घेरी पंजाब सरकार
राजा वड़िंग ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जो लोग बदलाव के नारे लगाते थे, अब केवल विज्ञापनों तक सीमित होकर रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा और महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने वाले अब उसी पार्टी के सामने झुकते दिखाई दे रहे हैं। कविता में उन्होंने यह भी कहा कि कुर्सी के लिए अपने ही रंग बदल दिए गए हैं।
पोस्ट में धूरी में हुए मतदान का भी जिक्र किया गया। वड़िंग ने आरोप लगाया कि वोटों के दौरान भाजपा के सामने पुलिस की बेइज्जती करवाई गई। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने झुकने तक की टिप्पणी की।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- फरीदकोट में दर्दनाक हादसा, काम पर जा रहे दो युवकों की जान ले गई तेज रफ्तार कार
वड़िंग ने अपनी पोस्ट में लिखा-
“बुरे दिनों की निशानी”
जो लोग बदलाव के नारे लगाते थे,
अब सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित होकर रह गए हैं।जब भी हमने पेट्रोल-डीजल के मुद्दे पर भाजपा को घेरा,
तब आप बेवजह नाराज हो जाते थे।देखो भाई बालिया, कुर्सी की खातिर
कैसे अपने ही रंग दिखा गए।कल धूरी में वोटों के दौरान
आप भाजपा के सामने पुलिस की बेइज्जती करवा गए।देखो भाई बालिया, वक्त के रंग भी अजीब हैं,
कुर्सी की खातिर
मान साहब कैसे मोदी और शाह के आगे सिर झुका गए।
यह भी पढ़ें- फिरोजपुर में पैसों के दबाव से टूटा युवक, वीडियो बनाकर नहर में कूदा; 3 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
पंजाब की राजनीति में सोशल मीडिया वार एक बार फिर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर किए गए तंज के बाद अब राजा वड़िंग ने भी उसी अंदाज में पलटवार किया है। वड़िंग ने सोशल मीडिया पर एक कविता साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर निशाना साधा। यह पोस्ट अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।