Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, PM मोदी के दौरे के बाद 16 जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 05:43 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में संगठन विस्तार के तहत 16 जिलों के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी से ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    HighLights

    1. पंजाब भाजपा ने 16 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की।

    2. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद हुआ यह संगठनात्मक फेरबदल।

    3. बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 16 जिलों के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    पार्टी का मानना है कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीति को गति मिलेगी। प्रदेश भाजपा के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर की ओर से जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद कंगना रनौत को फिर नहीं मिली राहत, मानहानि मामले की सुनवाई टली; अब 3 अगस्त तक करना होगा इंतजार

    विभिन्न जिलों में हुई अध्यक्षों की नियुक्तियां

    • अमृतसर देहात (मजीठा) की जिम्मेदारी सरदार कंवरबीर सिंह मंजिल को दी गई है, जबकि अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष सलील कपूर बनाए गए हैं।
    • बरनाला में नरेंद्र गर्ग नीटा, फरीदकोट में गौरव कक्कड़ और फाजिल्का में सरदार सुखविंदर सिंह काका कंबोज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    • होशियारपुर देहात की कमान योगेश सप्रा तथा होशियारपुर शहरी की जिम्मेदारी सतीश ठाकुर बावा को सौंपी गई है।
    • जालंधर शहरी में अशोक सरीन हिक्की, जालंधर देहात उत्तर में सरदार मनमीत सिंह विक्की और जालंधर देहात दक्षिण में सरदार जगबीर सिंह बराड़ को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
    • कपूरथला में चेतन सूरी को जिम्मेदारी दी गई है। 
    • लुधियाना शहरी में सुनील मौदगिल को चुना गया है।
    • श्री मुक्तसर साहिब में सतीश असीजा को जिम्मेदारी दी गई है।
    • रूपनगर में सरदार अजयवीर सिंह ललपुरा को अध्यक्ष बनाया गया है। 
    • संगरूर-एक में सरदार मतिंदर सिंह को चुना गया। 
    • तरनतारन में सरदार सतनाम सिंह भुल्लर को संगठन की कमान सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में ट्रांसफार्मर पर करंट लगते ही झुलसा लाइनमैन, साथियों ने बचाई जान, अब सुरक्षा इंतजामों को लेकर रोष

    बूथ स्तर पर मजबूत होगी पार्टी

    पार्टी सूत्रों के अनुसार यह नियुक्तियां संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति का हिस्सा हैं। नए जिला अध्यक्षों को बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में भी उनकी अहम भूमिका रहेगी।

    खबरें और भी

    भाजपा नेतृत्व का मानना है कि जिला स्तर पर मजबूत संगठन ही राज्य में पार्टी के विस्तार की आधारशिला बनेगा। इसी उद्देश्य से विभिन्न जिलों में संगठनात्मक अनुभव और स्थानीय सक्रियता को ध्यान में रखते हुए इन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

    यह भी पढ़ें- SHO नागरा की गिरफ्तारी पर मजीठिया का हमला, बोले- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, नेटवर्क का सच भी सामने लाओ