Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब निकाय चुनाव 2026: आज 7555 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू

    Updated: Tue, 26 May 2026 07:00 AM (IST)

    पंजाब में मंगलवार को 103 निकायों के लिए मतदान होगा। 35 लाख से अधिक मतदाता 7555 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम क ...और पढ़ें

    अमृतसर में पोलिंग स्टेशन में कैमरे इंस्टॉल करते हुए स्टाफ व जालंधर में मतपेटी की जांच करता हुआ पोलिंग स्टॉफ कर्मी।

    अमृतसर में पोलिंग स्टेशन में कैमरे इंस्टॉल करते हुए स्टाफ व जालंधर में मतपेटी की जांच करता हुआ पोलिंग स्टॉफ कर्मी।

    HighLights

    1. 103 नगर निकायों के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से।

    2. कुल 7555 उम्मीदवार मैदान में, 35 लाख से अधिक मतदाता।

    3. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

    डाॅ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार को विभिन्न 103 निगम निकायों के लिए आज (मंगलवार) सुबह 8 बजे से मतदान शुरु हो जाएगा। पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने मतदान शांतिपूर्वक कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चुनाव आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को 8 नगर निगम 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायत की कुल 103 सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है।

    इन चुनावों में 35 लाख 45 हजार 567 वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। दिसंबर 2024 में हुए निकाय चुनाव में मतदान का प्रतिशत 61 प्रतिशत रहा था जिसे इस बार चुनाव आयोग की ओर से पार करने का लक्ष्य रखा गया है। आज के चुनाव को देखते हुए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ व राज्य की अन्य कई यूनिवर्सिटीज ने 26 मई को प्रस्तावित परीक्षाओं को पोस्टपोन कर दिया है।

    सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब चुनाव आयोग कार्यालय में दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में राज्य चुनाव कमिश्नर राजकमल चौधरी ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। निकाय चुनाव में कुल 7555 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें 1613 उम्मीदवार नगर निगम, 5142 नगर कौंसिल और नगर पंचायत के लिए 800 उम्मीदवार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- 'तेल की कीमतों में अब तक 8 रुपये की बढ़ोतरी, जनता पर डाल रही बोझ', वित्त मंत्री चीमा बोले- BJP से देश को बचाना होगा 

    inside

    ये AI जनरेटेड इमेज है

    274 पोलिंग बूथ अत्याधिक संवेदनशील घोषित

    पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार चुनाव आयोग की पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी रहा। चुनाव आयोग ने 740 पोलिंग बूथ को सेंसिटिव और 274 को हाइपर सेंसेटिव यानी अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है। 35 000 कर्मचारियों को इस बार चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए 32 हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

    खबरें और भी

    मतदान सुबह 8 से शाम 5 तक होगा चुनाव कमिश्नर के अनुसार गर्मी को देखते हुए हर बूथ पर मतदाताओं के लिए पानी की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्र परिसर पर 5 बजे तक पहुंचाने वालों को वोटिंग का मौका दिया जाएगा। मतदान में 18 लाख 33 हजार 712 पुरुष और 17 लाख 11 हजार 635 महिलाएं और 220 अन्य मतदान कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव के चलते बदला परीक्षा शेड्यूल, जीएनडीयू का 26 मई का थ्योरी पेपर टला, जानें नई तारीख

    आप के 1801 व कांग्रेस के 1550 उम्मीदवार मैदान में

    निकाय चुनाव में सबसे अधिक उम्मीदवार आम आदमी पार्टी ने उतारे हैं। जानकारी अनुसार 1801 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी(आप) के अलावा 1316 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1550 उम्मीदवार इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस) और 1251 उम्मीदवार शिरोमणि अकाली दल के हैं।

    इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने इस बार 96 उम्मीदवार और निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 1528 है। 13 अन्य उम्मीदवार अन्य पार्टी से भी किस्मत आजमा रहे हैं।

    निकाय चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारियां

    • हाईकोर्ट ने इस बार मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर और अंदर वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। इसे एक साल तक सुरक्षित रखना होगा।
    • मतदान केंद्रों पर महिलाओं के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था की जाएगी ।
    • 23 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
    • चुनाव में 6 विशेष तौर पर आईपीएस अफसर को ड्यूटी पर लगाया गया है।
    • पिछली बार दिसंबर 2024 में 61 प्रतिशत मतदान हुआ है।
    • आईपीएस अधिकारी प्रवीण सिन्हा को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मुक्तसर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 10 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार