विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में 8 सितंबर को कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी 23 जिलों में उतरेगी पार्टी; मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Fri, 04 Sep 2026 04:55 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस आठ सितंबर को सभी 23 जिलों में प्रदर्शन करेगी। कर्मचारियों का डीए, नशा, कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

एसआईआर चीफ कोऑर्डिनेटर हरदीप सिंह किंगरा जानकारी देते हुए।

 एसआईआर चीफ कोऑर्डिनेटर हरदीप सिंह किंगरा जानकारी देते हुए।

HighLights

  1. 8 सितंबर को पंजाब कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन।

  2. मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर सरकार को घेरेगी पार्टी।

  3. कर्मचारियों के मुद्दे, कानून-व्यवस्था, नशा मुख्य कारण।

डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस आठ सितंबर को प्रदेश के सभी 23 जिलों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी की ओर से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का भी ऐलान किया गया है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं  एसआईआर चीफ कोऑर्डिनेटर हरदीप सिंह किंगरा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

किंगरा ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान न होने, कानून-व्यवस्था और नशे समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि करीब चार लाख सरकारी कर्मचारियों और साढ़े तीन लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में एक ही दिन में चार मौतें, मरने वालों में एक सस्पेंड पुलिसकर्मी; परिजनों ने हार्ट अटैक बताया कारण

कर्मचारियों के प्रति गंभीर नहीं सरकार

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के प्रति सरकार का रवैया गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों के लंबित हकों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। किंगरा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय कोरोना के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट की वजह से कुछ मांगें पूरी नहीं हो सकी थीं, लेकिन मौजूदा सरकार के पास अब कर्मचारियों को उनका हक देने का पर्याप्त समय और संसाधन हैं।

यह भी पढ़ें- बरनाला में सिख युवक से पुलिस बर्बरता का भाजपा व SGPC ने किया विरोध, ककारों की बेअदबी पर उठाए सवाल

डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

किंगरा ने संगरूर में युवक मोहनजीत की कथित पिटाई का मामला भी उठाया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी और डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा खुलेआम बिक रहा है और इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ही कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ कथित मारपीट को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही मुख्यमंत्री की पत्नी से जुड़े पांच करोड़ रुपये के कथित रिश्वत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को भेजे गए मानहानि नोटिस को भी गलत बताया।

यह भी पढ़ें- 'नाम गायब होने पर राघव चड्ढा खुद जिम्मेदार, 20 लाख मतदाताओं के लिए भी उठाएं आवाज'; SIR घटनाक्रम पर सियासत तेज



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।