Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेंशन और भत्तों को लेकर शिक्षक उतरेंगे सड़कों पर, आर पार की लड़ाई का ऐलान; ईटीटी यूनियन ने शुरू किया आंदोलन

    Updated: Mon, 04 May 2026 03:37 PM (IST)

    पंजाब में ईटीटी यूनियन ने पुरानी पेंशन और भत्तों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। मांगें पूरी न होने पर मंत्रियों के गांवों में सभाएं और प्रदेशभर ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पुरानी पेंशन, डीए को लेकर शिक्षकों का असंतोष।

    2. 6 मई से जिला बैठकें, 24 मई से मंत्री गांवों में सभाएं।

    3. 13 मई को मोहाली डीपीआई कार्यालय का घेराव।

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में पुरानी पेंशन योजना, डीए और अन्य भत्तों को लेकर कर्मचारियों का असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। ईटीटी अध्यापक यूनियन पंजाब ने सोमवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार के खिलाफ ‘आर-पार’ के संघर्ष का ऐलान कर दिया।

    यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं और अब आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 से 10 मई तक राज्यभर में जिला स्तर पर बैठकों का आयोजन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके बाद 24 मई से कैबिनेट मंत्रियों के गांवों में मुलाजम सभाएं आयोजित होंगी।

    इन सभाओं में संबंधित मंत्रियों को बाकायदा निमंत्रण देकर बुलाया जाएगा और उनसे चुनावी वादों, पुरानी पेंशन के नोटिफिकेशन, डीए जारी करने और गैर-शैक्षणिक ड्यूटियों को लेकर जवाब मांगा जाएगा। अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के गांव से होगी और क्रमवार अन्य मंत्रियों के क्षेत्रों में सभाएं होंगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब की 500 गौशालाओं में चारे का संकट गहराया, भूख से गोवंश पर खतरा; सरकार को शुक्रवार तक का अल्टीमेटम

    गांव-गांव जाएंगे अध्यापक

    यूनियन ने साफ किया कि यदि मंत्री या मुख्यमंत्री इन सभाओं में शामिल नहीं होते, तो गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। इसके साथ ही ‘नो वोट फॉर आप पार्टी’ जैसे अभियान चलाने की भी तैयारी है। सिद्धू ने आरोप लगाया कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली का नोटिफिकेशन जारी करने के बावजूद चार साल में इसे लागू नहीं किया, जो कर्मचारियों के साथ वादा-खिलाफी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- विदेशी नंबरों से मजीठिया को मिली धमकियां, सुरक्षा पर उठा सवाल; हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई से बढ़ी संवेदनशीलता

    लंबित मुद्दों पर अध्यापकों की अंति चेतावनी

    इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने डीपीआई (डीपीआई) से मुलाकात कर अनामली और अन्य लंबित मुद्दों पर अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 13 मई को मोहाली स्थित डीपीआई कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

    यूनियन नेताओं ने चेताया कि मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिससे सरकार पर दबाव और बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में खड़ी कार धू-धू कर जली, जवान सहित अंदर मौजूद थे चार लोग व बच्चा; समय रहती सभी को निकाला बाहर