विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब पुलिस हाउसिंग सोसाइटी 146 करोड़ घोटाले पर हाई कोर्ट सख्त; सरकार व अधिकारियों को नोटिस

Published: Mon, 04 May 2026 04:49 PM (IST)

न्यू चंडीगढ़ आवास परियोजना में 146 करोड़ रुपये के कथित घोटाले पर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए सरकार और ...और पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ आवास परियोजना में 146 करोड़ रुपये के कथित घोटाला।

न्यू चंडीगढ़ आवास परियोजना में 146 करोड़ रुपये के कथित घोटाला।

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने 146 करोड़ के घोटाले पर नोटिस जारी किए।

  2. चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब सरकार, सीबीआई से जवाब मांगा।

  3. सेवारत, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भी जांच के दायरे में।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस कर्मियों के लिए न्यू चंडीगढ़ में आवासीय परियोजना के नाम पर सामने आए कथित 146 करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब सरकार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तथा कई सेवारत और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जस्टिस जगमोहन बंसल की अदालत ने पंजाब पुलिस प्राइमरी कंज्यूमर कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त निर्धारित की। 

याचिका में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2009 में मुख्य रूप से पंजाब पुलिस के निचले रैंक के कर्मचारियों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित इस सोसाइटी के माध्यम से हजारों पुलिसकर्मियों की जीवन भर की कमाई और बैंक ऋण की राशि को सुनियोजित तरीके से दांव पर लगाया गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब में खेल क्रांति की शुरुआत, CM मान ने 250 खेल मैदान किए जनता को समर्पित

60 एकड़ भूमि का फर्जी हस्तांतरण

याचिकाकर्ता के अनुसार, कई वरिष्ठ सेवारत और पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने कथित रूप से निजी बिल्डर के साथ मिलीभगत कर न केवल 146 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के गबन को अंजाम दिया, बल्कि न्यू चंडीगढ़ में सोसाइटी की लगभग 60 एकड़ भूमि के फर्जी हस्तांतरण की भी साजिश रची।

याचिका में दावा किया गया कि वर्ष 2010 में एक सेवानिवृत्त डीजीपी की अध्यक्षता में बिना किसी पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया के बिल्डर की नियुक्ति कर दी गई और बाद में 100 एकड़ टाउनशिप परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन किया गया। सदस्यों से पहले प्रोजेक्ट के लिए 111 करोड़ रुपये से अधिक और दूसरे प्रोजेक्ट के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये एकत्र किए गए, जबकि दूसरे प्रोजेक्ट हेतु भूमि खरीदे जाने तक के प्रमाण नहीं मिले।

यह भी पढ़ें- पेंशन और भत्तों को लेकर शिक्षक उतरेंगे सड़कों पर, आर पार की लड़ाई का ऐलान; ईटीटी यूनियन ने शुरू किया आंदोलन

बिल्डर के पक्ष में स्थानांतरित करने के आरोप

मामले में भूमि अभिलेखों में कथित हेराफेरी, बिक्री विलेखों में खसरा नंबरों की पुनरावृत्ति कर भूमि क्षेत्रफल बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने तथा सोसाइटी के नाम खरीदी गई जमीन को बाद में बिल्डर के पक्ष में स्थानांतरित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिका में यह भी कहा गया कि कुछ प्रभावशाली अधिकारियों ने अपनी प्रशासनिक स्थिति का उपयोग कर जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि अगस्त 2023 में पंजाब पुलिस को विस्तृत शिकायत देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई। वहीं, वर्ष 2025 की विशेष ऑडिट रिपोर्ट में तत्कालीन प्रबंध समिति के कार्यों में गंभीर अनियमितताओं की ओर संकेत किया गया। सुनवाई के दौरान यूटी प्रशासन, पंजाब सरकार और सीबीआई की ओर से नोटिस स्वीकार कर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब की 500 गौशालाओं में चारे का संकट गहराया, भूख से गोवंश पर खतरा; सरकार को शुक्रवार तक का अल्टीमेटम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।