Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी फिल्मों के अभिनेता रब्बी कंडोली जुड़े वारिस पंजाब दे के साथ, थामा अमृतपाल सिंह की पार्टी का दामन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:06 PM (IST)

    पंजाबी फिल्मों के अभिनेता रब्बी कंडोला ने अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाली अकाली दल वारिस पंजाब दे की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के विस् ...और पढ़ें

    पंजाबी एक्टर रब्बी कंडोला।

    पंजाबी एक्टर रब्बी कंडोला।

    HighLights

    1. अभिनेता रब्बी कंडोला वारिस पंजाब दे पार्टी में शामिल हुए।

    2. यह कदम संगठन को युवाओं में मजबूत करेगा।

    3. पार्टी की विचारधारा और पंजाब हित से प्रभावित हुए कंडोला।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल के बीच पंजाबी फिल्म जगत का एक चर्चित चेहरा भी सक्रिय राजनीति में उतर आया है। पंजाबी फिल्मों के अभिनेता रब्बी कंडोला ने गुरुवार को सांसद अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाली अकाली दल वारिस पंजाब दे की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए बड़ी मजबूती बताते हुए दावा किया कि इससे पार्टी की सामाजिक पहुंच बढ़ेगी और युवाओं के बीच संगठन का प्रभाव और मजबूत होगा।

    पार्टी में शामिल होने के दौरान वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने रब्बी कंडोला का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अभिनेता के पार्टी में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनका मानना है कि रब्बी कंडोला की लोकप्रियता पार्टी की विचारधारा को अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब और युवाओं से जुड़े मुद्दों को और मजबूती के साथ उठाने में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

    यह भी पढ़ें- 'टीम पंजाब' फॉर्मूले पर एकजुट कांग्रेस, चन्नी-वड़िंग एक साथ दिखे; राहुल गांधी की एंट्री से बदली चुनावी रणनीति!

    पार्टी की विचारधारा से हुए प्रभावित

    पार्टी की सदस्यता लेने के बाद रब्बी कंडोला ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और पंजाब के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर इस संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी मातृभाषा के संरक्षण और प्रचार के लिए पार्टी लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही पंजाब के लोगों के अधिकारों और राज्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम भी यही राजनीतिक दल कर रहा है। इसी सोच ने उन्हें राजनीति में आने और इस पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें- CCTV फुटेज, संदिग्धों का सुराग...फिर भी FIR नहीं; सोने का हार और नकदी चोरी मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर उठे सवाल

    पार्टी को मिलेगा बल

    रब्बी कंडोला पंजाबी फिल्म उद्योग का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई चर्चित पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्मी दुनिया में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद अब उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। ऐसे समय में उनका पार्टी से जुड़ना महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होती जा रही हैं और विभिन्न राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

    खबरें और भी

    सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी मौजूद रहे। इसके अलावा खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। पार्टी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।

    (इनपुट-PTI)

    यह भी पढ़ें- अमृतसर के अजनाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.72 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार