'BJP से इतनी दुश्मनी कि PAK की गोद में बैठना पड़ रहा है'; पंजाब बम धमाकों पर राघव चड्ढा का CM मान पर पलटवार
पंजाब में जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों पर बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री मान के बयान की निंदा की है। ...और पढ़ें

पंजाब में डबल ब्लास्ट पर CM मान के बयान पर राघव चड्ढा का पलटवार (File Photo)
HighLights
जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाके चिंताजनक
राघव चड्ढा ने सीएम मान के बयान की निंदा की
सीएम मान पर ISI को क्लीन चिट देने का आरोप
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के जालंधर और अमृतसर में बम धमाके को लेकर बीजेपी नेता और सांसद राघव चड्ढा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने प्रेसकर्मियों से बात करते हुए कहा कि बीते कुछ घंटों में पंजाब दो बम ब्लास्ट हुए हैं एक जालंधर और दूसरा अमृतसर। हम इसकी निंदा करते हैं। स्थिति चिंताजनक है ये बम ब्लास्ट पंजाब की अमन और अशांति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है।
क्या बोले राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के डीजीपी साहब ने मौके पर जाकर और शुरूआती जांच में ये पाया कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ है। दूसरी पंजाब के सीएम बयान दे रहे हैं कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ नहीं है बल्कि भाजपा का हाथ है। तो मैं सीधे तौर पर पूछना चाहता हूं कि पंजाब के सीएम पाकिस्तान के ISI को क्यों क्लीन चिट देना चाहते हैं और क्या भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी हो गई है कि उन्हें पाकिस्तान के ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा है....उनका बयान बहुत चिंताजनक है इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें ऐसे बयान देने पड़ रहे हैं.."
यह भी पढ़ें- अमृतसर-जालंधर धमाकों पर BJP- कांग्रेस का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- कुर्सी बचाने में उलझे हैं सभी
भगवंत मान ने BJP पर लगाए आरोप
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में हुए बम धमाकों को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब से शुकराना यात्रा शुरू करने के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि ये धमाके भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा है। भगवंत मान ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले लोगों में डर और तनाव का माहौल बनाकर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा नेताओं ने खुद कहा था कि अब पंजाब की बारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का तरीका यही रहा है कि जहां चुनाव आते हैं, वहां पहले लोगों को आपस में लड़ाया जाता है और फिर डर का माहौल बनाकर वोट हासिल करने की कोशिश की जाती है।
खबरें और भी
संबित पात्रा ने क्या कहा?
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दोहरे बम विस्फोटों के लिए भाजपा को दोषी ठहराए जाने पर कहा, "पाकिस्तान और आईएसआईएस हमेशा हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में हिंसा भड़काने की कोशिश करते हैं, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री का बयान ऐसा है जो पूरे देश को झकझोर देगा।"