विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वामीनाथन रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी के समक्ष सतनाम बेहरू की भावुक अपील, बोले खेती नहीं रही तो देश नहीं

Published: Sun, 11 Jan 2026 02:59 PM (IST)

किसान नेता सतनाम बेहरू ने सुप्रीम कोर्ट की एमएसपी समिति के सामने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की भावुक ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट कमेटी के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए किसान नेता डल्लेवाल व अन्य।

सुप्रीम कोर्ट कमेटी के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए किसान नेता डल्लेवाल व अन्य।

HighLights

  1. सतनाम बेहरू ने सुप्रीम कोर्ट समिति से भावुक अपील की।

  2. स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग पर जोर दिया।

  3. खेती नहीं बची तो देश की खाद्य सुरक्षा खतरे में।

इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट की ओर से रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह की अगुवाई में गठित कमेटी से मिलने पहुंचे किसान नेताओं ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अपनी विस्तृत राय रखी। इस दौरान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने वाले सतनाम सिंह बेहरू ने समिति के सदस्यों के सामने भावुक अपील की।

सतनाम बेहरू ने कहा कि वह न्यायालय के समय का महत्व समझते हैं, इसलिए अपनी बात संक्षेप में ही रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की बातों पर संदेह हो, तो कम से कम खेती के क्षेत्र के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की राय अवश्य सुनी जानी चाहिए। उन्होंने उल्लेख किया कि वह स्वयं पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन समिति के सदस्य तथ्य और तर्क के आधार पर निर्णय लेने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें- जालंधर: देवी तालाब मंदिर के बाहर 13 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

बेहरू ने बताया कि वह वर्ष 2000 से इस मुद्दे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना था कि किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, इसलिए सरकार को इस दिशा में नीति बनानी चाहिए। 2004 में केंद्र सरकार ने एम.एस. स्वामीनाथन की अगुवाई में एक राष्ट्रीय कृषि आयोग गठित किया, जिसने दो वर्ष की विस्तृत मेहनत के बाद पांच जिल्दों में अपनी रिपोर्ट तैयार की।

रिपोर्ट में सिफारिश की गई कि किसानों को उनकी फसल की लागत पर 50 प्रतिशत लाभ लेना चाहिए। लेकिन सरकारों ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें- जालंधर में ज्वेलरी शॉप में रोशनदान की ग्रिल काटकर घुसे चोर, 16 लाख रुपये की चोरी

सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में भी लगी बाधाएं

सतनाम ने कहा कि रिपोर्ट का सार तैयार करने के लिए वह प्रो. रंजीत सिंह घुम्मण के पास पहुंचे, लेकिन पहले उन्हें मना कर दिया गया। उनकी अनेक विनतियों के बाद सार तैयार हुआ और इसी आधार पर 2011 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
सुप्रीम कोर्ट में मामला कई महीनों तक चला। इस बीच 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी भाषणों में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की बात कही। बेहरू ने इस वादे को भी अपनी याचिका में शामिल किया, परंतु अदालत ने स्पष्ट किया कि चुनावी वादों पर फैसला नहीं दिया जा सकता।
सतनाम ने समिति को बताया कि यदि खेती नहीं बची तो देश की खाद्य सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। उनकी बातों को सुनकर समिति में मौजूद कई विशेषज्ञ गंभीर होकर उन्हें सुनते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में गाय और बैल को जहर देने का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।