विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के सरकारी स्कूलों का वीडियो साझा कर सुखबीर ने सरकार को घेरा, बोले- यह क्रांति नहीं ‘'शिक्षा घोटाला’ है

Published: Wed, 26 Aug 2026 04:34 PM (IST)

सुखबीर बादल ने सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को ...और पढ़ें

मलोट में संबोधन करते हुए सुखबीर बादल।

मलोट में संबोधन करते हुए सुखबीर बादल।

HighLights

  1. सुखबीर बादल ने सरकारी स्कूलों का वीडियो साझा किया।

  2. पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को 'शिक्षा घोटाला' बताया।

  3. आप सरकार को 'लूट' की सरकार करार दिया।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। नांदेड़ हमले के बाद दोबारा से एक्टिव हुए सुखबीर बादल काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। बादल ने इंटरनेट मीडिया पर पंजाब के सरकारी स्कूलों की स्थिति से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जो कुछ हो रहा है, वह किसी ‘क्रांति’ का हिस्सा नहीं बल्कि ‘शिक्षा घोटाला’ है। सुखबीर बादल ने दावा किया कि सामने आया वीडियो आम आदमी पार्टी सरकार के शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे दावों की वास्तविकता सामने लाता है। उन्होंने सरकार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन पर स्थिति सरकार के दावों से अलग है।

यह भी पढ़ें- गमाडा की कार्रवाई पर AAP सांसद कंग का अधिकारियों से टकराव, बोले- सभी अवैध दुकानें तोड़ो, भेदभाव नहीं चलेगा

सरकार पर लगाए लूट के आरोप

बादल ने एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री और उनके परिवार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार को ‘लूट’ की सरकार बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। बादल ने दावा किया कि चार महीने बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी कहीं दिखाई नहीं देगी।

सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सामने आए वीडियो को इसी का उदाहरण बताया। हालांकि, उन्होंने जिन आरोपों का उल्लेख किया, उनके समर्थन में अपनी पोस्ट में अलग से कोई दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया।

यह भी पढ़ें- CJP की राह पर अब बिट्टू, स्कूलों में पहुंच अव्यवस्थाओं पर उठाएंगे सवाल; बोले- खोलेंगे सरकार की पोल

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

शिरोमणि अकाली दल लंबे समय से आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर सवाल उठाता रहा है। ताजा बयान में भी सुखबीर बादल ने शिक्षा व्यवस्था को आधार बनाकर सरकार पर राजनीतिक हमला बोला और आने वाले समय में आप के राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े किए।

यह भी पढ़ें- फरीदकोट में बच्चों के बीच पहुंचे स्पीकर संधवां, बेंच पर बैठ सुनी बातें; पढ़ाई और सुविधाओं का लिया जायजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।