विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेअदबी मामलों में SIT के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, अकाली समर्थकों का जताया आभार; बोले- सच्चाई की होगी जीत

Published: Mon, 20 Jul 2026 01:02 PM (IST)

बेअदबी मामलों की जांच कर रही एसआईटी के समक्ष सुखबीर बादल सोमवार को पेश हुए। उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

SIT के सामने पेश होने के बाद समर्थकों से मिलते हुए सुखबीर बादल।

SIT के सामने पेश होने के बाद समर्थकों से मिलते हुए सुखबीर बादल।

HighLights

  1. सुखबीर बादल 2015 बेअदबी मामलों में SIT के सामने पेश हुए।

  2. चंडीगढ़ में पेशी के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा।

  3. बादल ने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया, सच्चाई की जीत का दावा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। वर्ष 2015 के बहुचर्चित बेअदबी मामलों की जांच कर रही विशेष जांच टीम के समक्ष शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित कार्यालय में पेश हुए। उनकी पेशी को लेकर सुबह से ही राजनीतिक हलचल बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि बड़ी संख्या में शिरोमणि अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में चंडीगढ़ पहुंचे।

विशेष जांच टीम के कार्यालय पहुंचने से पहले सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने सबसे पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे, जिसके लिए वह सभी के दिल से धन्यवाद करते हैं।

सुखबीर बादल ने कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि सच्चाई की जीत निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे और पूछे जाने वाले सभी सवालों का जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें- 'बहुत सुंदर बांधी है...' पीएम मोदी के शब्दों ने जीता टर्बन मैन का दिल, जानें डेढ़ मिनट में सजी हरी पगड़ी की कहानी

2015 की बेअदबी घटनाओं से जुड़ा मामला

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में हुई बेअदबी की घटनाओं और उसके बाद बहबल कलां तथा कोटकपूरा में हुए घटनाक्रम की जांच विशेष जांच टीम कर रही है। इसी क्रम में जांच एजेंसी ने सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए तलब किया है। माना जा रहा है कि जांच टीम उस समय की प्रशासनिक कार्रवाई, फैसलों और घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनसे जानकारी ले सकती है।

पेशी को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-32 और आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई और आने-जाने वाले लोगों की निगरानी बढ़ाई गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई।

यह भी पढ़ें- डॉ. जगमोहन सिंह राजू की संत निरंजन दास से अपील, कमजोर वर्गों के लंबित मामलों पर हो कार्रवाई

भारी गिनती में पहुंचे अकाली कार्यकर्ता

दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता सुबह से ही बड़ी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचने लगे। कई कार्यकर्ता बारिश के बावजूद अपने नेता के समर्थन में डटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस ने कई स्थानों पर आवाजाही को नियंत्रित रखा और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी। करीब 11 वर्ष पुराने इस मामले की जांच अब अहम चरण में पहुंच चुकी है। ऐसे में सुखबीर सिंह बादल की यह पेशी जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें- अमृतसर में थार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, खुली शराब की बोतल ने बढ़ाए सवाल; मर्डर या हादसा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।